उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जल प्रलय जैसी बड़ी घटना

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, उत्तरकाशी, 5 अगस्त 2025 (Flood-Like Incident Occurred in Uttarkashi in UK)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ी जल प्रलय जैसी घटना सामने आयी है। यहां दोपहर 1.45 बजे के कारीब एक गधेरे में अचानक बादल फटने के बाद तेज बहाव के साथ आये मलबे के सैलाब के साथ एक बड़ा आबादी वाला बाजार क्षेत्र चपेट में आ गया है। इस दैवीय आपदा में कई बड़े-बड़े भवन, होटल आदि के बहने की सूचना है, और इस आपदा में अनेकों लोगों के बहने की आशंका व्यक्त की जा रही है। देखें संबंधित वीडिओ : 

Flood-Like Incident Occurred in Uttarkashi in UK) उत्तरकाशी के हर्षिल में फटा बादल, 20 सेकंड में सब तबाह, दिल दहला देगा ये  Video | Cloud burst in Harshil of Uttarkashi water started flowing fast  along with debris everything got

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार दोपहर बादल फटने की बड़ी प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। हर्षिल घाटी के पास धराली कस्बे में खीरगाड़ गधेरा उफान पर आ गया और इसके तेज बहाव के साथ भारी मलबा कस्बे में घुस गया, जिससे पूरा बाजार क्षेत्र जलप्रलय की चपेट में आ गया। देखें एक अन्य वीडिओ :

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

भीषण मलबे के साथ बहा पूरा बाजार क्षेत्र

खीरगाड़ गधेरे में अचानक जलस्तर बढ़ने से भारी मलबा बेहद तेज़ी से धराली कस्बे में बहता चला आया। इससे कई भवन, दुकानें और होटल क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय स्थानीय लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, परन्तु मलबा इतनी तेज़ी से आया कि केवल 20 सेकंड में सब कुछ तबाह हो गया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें चीख-पुकार और तबाही का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है।

12 लोग मलबे में दबे, 60 से अधिक के लापता होने की आशंका

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस आपदा में अब तक 12 लोगों के मलबे में दबे होने की प्रारंभिक सूचना मिली है जबकि 60 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। 20 लोगों को 150 से अधिक भारतीय सेना के जवानों के बचाव दल ने बच लिया है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने धराली आपदा में चार लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। 

बाढ़ से घर-दुकानों में घुसा मलबा

बाढ़ और मलबा स्थानीय घरों, होटलों व दुकानों में घुस गया है। धराली का मुख्य बाजार क्षेत्र और आसपास के कई मकान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। खीरगाड़ के जलस्तर में हुई तीव्र वृद्धि के कारण क्षेत्र में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

सेना ने मात्र 15 मिनट में मोर्चा संभाला

घटना की सूचना मिलते ही हर्षिल में तैनात भारतीय सेना की आईबेक्स ब्रिगेड की टुकड़ी सक्रिय हुई और पंद्रह मिनट में मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ कर दिया। सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव के अनुसार, लगभग 100 जवानों की टीम ने घटनास्थल पर राहत कार्य प्रारंभ किया और अब तक 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं तथा चिकित्सक मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान कर रहे हैं। सेना द्वारा इंजीनियरिंग उपकरण भी जल्द पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि मलबा हटाने की प्रक्रिया तेज की जा सके।

प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय

जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने एयर रेस्क्यू के लिए भारतीय वायु सेना को पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार दो एमआई 17 और एक चिनूक हेलीकॉप्टर से हवाई बचाव अभियान चलाया जाएगा।

सेना के जवान भी लापता

निचले हर्षिल क्षेत्र में एक शिविर से 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में अपने साथ के लोगों के लापता होने के बावजूद, भारतीय सेना के जवान राहत कार्यों में लगे हुए हैं। 

हेल्पलाइन नंबर जारी

आपदा की गंभीरता को देखते हुए उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं :
📞 01374-222126, 222722
📱 9456556431 (DEOC उत्तरकाशी)

प्रधानमंत्री व गृह मंत्री ने जताया दुःख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर वार्ता कर स्थिति का आकलन किया तथा केंद्र से हर आवश्यक सहायता का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने रद्द किया आंध्र प्रदेश दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंध्र प्रदेश दौरा स्थगित कर देहरादून के लिए प्रस्थान किया, जहां वह आपदा प्रबंधन विभाग व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

गंगोत्री धाम मार्ग पर बड़ा प्रभाव

गंगोत्री धाम मार्ग का प्रमुख पड़ाव माने जाने वाला धराली गांव लगभग पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। स्थानीय निवासी राजेश पंवार ने बताया कि खीरगाड़ नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से यह त्रासदी घटी है। क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

चमोली में भी सड़क धंसी

इसी दौरान चमोली जनपद में मलारी-नीती हाइवे पर तपोवन के पास लगभग 50 मीटर सड़क धंस गई है, जिससे आवाजाही बंद हो गई है। यह मार्ग नीती-मलारी सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग है।

कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल व ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारियों ने सभी सरकारी, निजी व आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कक्षा 1 से 12 तक मंगलवार को अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें :  'मिशन-2027' को लेकर कांग्रेस की रणनीति तय, 'हल्ला बोल' से सरकार को घेरने की तैयारी

राहत और बचाव कार्य जारी (Flood-Like Incident Occurred in Uttarkashi in UK)

आपदा की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और रेस्क्यू कार्य के लिए टीमें रवाना कर दी गईं। भटवाड़ी से राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम धराली पहुंच गई है, जबकि अन्य दल भी युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस की अपील – नदी से दूर रहें (Flood-Like Incident Occurred in Uttarkashi in UK

उत्तरकाशी पुलिस ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर घटना को लेकर जनता को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि खीरगाड़ के जलस्तर में वृद्धि के चलते धराली में नुकसान हुआ है। पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि स्वयं, बच्चों और मवेशियों को नदी से सुरक्षित दूरी पर रखें। 77

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दु:ख (Flood-Like Incident Occurred in Uttarkashi in UK)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस भीषण प्राकृतिक आपदा पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन और अन्य दल युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। वह स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रभावितों की सकुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। Dhammii


हम इस समाचार पर अपडेट करने के लिये बने हुए हैं। इस संबंध में कोई भी अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Flood-Like Incident Occurred in Uttarkashi in UK, Cloudburst In Uttarkashi, Uttarakhand Flood News, Natural Disaster Uttarakhand, Flash Flood In Market Area, Buildings Washed Away In Cloudburst, Uttarakhand Cloudburst Video, Heavy Rainfall Disaster, Hotels Washed Away Uttarakhand, Flash Flood Casualties, Uttarakhand Monsoon Tragedy,)

Leave a Reply