नवीन समाचार, नैनीताल, 19 फरवरी 2026 (Nainital Crime News 19 Feb)। नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) तथा मल्लीताल (Mallital) क्षेत्र सहित उच्च न्यायालय उत्तराखंड (High Court Uttarakhand) परिसर से जुड़ी तीन अलग-अलग घटनाओं ने कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सतर्कता बढ़ा दी है। एक ओर ऑपरेशन क्रैकडाउन (Operation Crackdown) में अवैध हथियार बरामद हुआ, वहीं मल्लीताल में सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ मारपीट की शिकायत सामने आयी और उच्च न्यायालय को मिले धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है। इन घटनाओं का असर आमजन की सुरक्षा भावना और प्रशासनिक सतर्कता दोनों पर पड़ा है।
कानून व्यवस्था पर फोकस, तीन घटनाओं से बढ़ी सतर्कता
हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC) के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत पुलिस ने चमोली (Chamoli) जनपद निवासी पंकज बिष्ट (Pankaj Bisht) पुत्र शंकर बिष्ट को टनकपुर रोड (Tankpur Road) स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित दो दिनों से संदिग्ध रूप से ठहरा हुआ था। तलाशी में उसके पास से 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल (Manoj Katyial) तथा पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी (Amit Saini) के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता (Vijay Mehta) के नेतृत्व में हुई। पुलिस अब बरामद हथियार के स्रोत की जांच कर रही है। कार्रवाई में उप निरीक्षक गौरव जोशी (Gaurav Joshi), अपर उप निरीक्षक मान सिंह (Man Singh), आरक्षी अरुण राणा (Arun Rana) और आरक्षी कमलेश सिंह नौला (Kamlesh Singh Naula) शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है।
मल्लीताल में सेवानिवृत्त शिक्षक से मारपीट
मल्लीताल के अमरालय (Amralaya) क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. प्रहलाद (Dr Prahlad) ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार पड़ोसी अक्सर तेज आवाज में संगीत बजाता था। बीती रात लगभग 11 बजे संगीत बंद करने का अनुरोध करने पर आरोप है कि पड़ोसी ने उन्हें कमरे में खींचकर लात-घूंसों से मारपीट की।
परिजनों के हस्तक्षेप से शिक्षक को बचाया गया। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी और उपचार के लिए बीडी पांडे जिला चिकित्सालय (BD Pandey District Hospital) पहुंचे। मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी हेम चंद्र पंत (Hem Chandra Pant) के अनुसार फिलहाल शिकायत की उन्हें जानकारी नहीं है। कार्रवाई की जाएगी। यह घटना शहरी क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण और पड़ोसी विवाद जैसे सामाजिक प्रश्न भी उठाती है।
उच्च न्यायालय को धमकी ईमेल, सुरक्षा बहुस्तरीय
नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय उत्तराखंड को धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयीं। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल (Riddhim Agrawal) स्वयं न्यायालय परिसर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी, पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा (Dr Jagdish Chandra) तथा मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश बिष्ट (Rakesh Bisht) भी मौके पर मौजूद रहे। न्यायालय परिसर में एंटी सैबोटाज जांच (Anti Sabotage Check), डॉग स्क्वॉड (Dog Squad) और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने निरीक्षण किया।
अतिरिक्त पुलिस बल, एक कंपनी प्रांतीय सशस्त्र आरक्षी दल (Provincial Armed Constabulary-PAC) तथा आतंकवाद निरोधक दस्ता (Anti Terror Squad-ATS) तैनात किया गया है। साइबर प्रकोष्ठ (Cyber Cell) को ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच के निर्देश दिए गये हैं और तीन दिवस में विस्तृत सुरक्षा परीक्षण रिपोर्ट मांगी गयी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। आमजन से अफवाहों से दूर रहने और सहयोग करने की अपील की गयी है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Crime News 19 Feb) :
Nainital Crime News 19 Feb, Haldwani Illegal Arms Arrest Case, Operation Crackdown Nainital Police Action, High Court Uttarakhand Threat Email Security, Mallital Retired Teacher Assault Incident, Nainital Law And Order Update 2026, Cyber Cell Email Threat Investigation India, PAC And ATS Deployment Nainital Court, Illegal Weapon Seizure Uttarakhand Police, Noise Dispute Assault Mallital Nainital, Uttarakhand Police Security Review High Court, #OperationCrackdown #IllegalArmsCase #HighCourtSecurity #LawAndOrder #CyberThreatInvestigation #PACDeployment #ATSAlert #PublicSafetyIndia #PoliceAction #UttarakhandNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।