महिला मित्र के साथ घूमने आए कोटद्वार के युवक की नैनीताल के होटल में संदिग्ध मृत्यु, अग्निवीर के रूप में भर्ती हुआ था, भारी पड़ा कफ सिरप के बाद शीतल पेय पीना !

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 22 फरवरी 2026 (Kotdwar Youth Died in Nainital)। नैनीताल (Nainital) के हल्द्वानी रोड (Haldwani Road) स्थित एक होटल में कोटद्वार क्षेत्र से घूमने आये 20 वर्षीय युवक की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी। युवक की अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना ने पर्यटक सुरक्षा, होटल प्रबंधन की सतर्कता और युवाओं में दवा उपयोग को लेकर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

Kotdwar Youth Died In Nainital पौड़ी से गर्लफ्रेंड संग नैनीताल घूमने आया सुमित सिंह। - Dainik Bhaskarप्राप्त जानकारी के अनुसार सतपुली, कोटद्वार (Satpuli Kotdwar) निवासी सुमित सिंह (Sumit Singh) अपनी एक महिला मित्र के साथ घूमने नैनीताल आया था। दोनों ने हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया था। देर रात युवक का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया, जिस पर युवती ने होटल कर्मियों को सूचना दी।

होटल कर्मचारी युवक को तत्काल बीडी पांडे राजकीय चिकित्सालय (BD Pandey Government Hospital) ले गये, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की।

प्रारंभिक आशंका और जांच की स्थिति

प्रथम दृष्टया आशंका जतायी जा रही है कि किसी दवा के अधिक सेवन के बाद हृदयघात की स्थिति बनी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृत्यु का वास्तविक कारण अभी पुष्टि के अधीन है। क्या यह वास्तव में औषधि के दुष्प्रभाव का मामला है या कोई अन्य चिकित्सकीय कारण सामने आयेगा, इसका उत्तर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिल सकेगा।

होटल स्वामी ने बताया कि रात्रि लगभग 2 बजे लड़की ने लड़के के अस्वस्थ होने की जानकारी दी। उसे तत्काल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।

अग्निवीर के रूप में भर्ती हुआ था, भारी पड़ा कफ सिरप के बाद शीतल पेय पीना !

पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर युवक एवं युवती, दोनों के परिजन नैनीताल पहुंच गये। उनके अनुसार दोनों मित्र थे। युवक अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हो गया था, इसके बाद दोनों बाबा नीब करौरी का आर्शीवाद लेने व दर्शन करने नैनीताल आये थे। दोनों के परिजनों को उनके नैनीताल आने की जानकारी थी। युवक को पहले से खांसी हो रही थी, इसलिये वह रास्ते से ही खांसी की दवाई-सिरप और गोली ले रहा था। इस बीच उसके द्वारा कोई शीतल पेय भी पीने की बात सामने आ रही है। संभवतया इसी कारण उसके सीने में दर्द की शिकायत हुई और उसका निधन हो गया।

उप निरीक्षक प्रवीण तेवतिया (SI Praveen Tewatia) के हवाले से बताया गया है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवती से पूछताछ की जा रही है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गयी है और वे नैनीताल पहुंच चुके हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है यह घटना

विशेषज्ञों के अनुसार बिना चिकित्सकीय परामर्श के किसी भी दवा का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। पर्यटन स्थलों पर युवाओं की बढ़ती आवाजाही और अधूरी जानकारी के साथ अपने भविष्य व जीवन को खतरे में डालने वाली ऐसी घटनाएं जागरूकता की आवश्यकता भी दर्शाती हैं। क्या होटल स्तर पर भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पर्याप्त है, यह प्रश्न भी उठ रहा है।

यह भी पढ़ें :  कई दूसरे राज्यों में तलाश, आखिर 17 दिन बाद अपने ही शहर में सकुशल मिली लापता नाबालिग किशोरी, पॉक्सो अधिनियम में आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों पर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई तय की जायेगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पहली बार विराट हिंदू सम्मेलन, पलायन और सामाजिक मुद्दों पर कही गईं बड़ी बातें

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Kotdwar Youth Died in Nainital) :

Kotdwar Youth Died in Nainital, Nainital Hotel Youth Death Investigation 2026, Kotdwar Tourist Found Dead In Hotel Room, BD Pandey Hospital Nainital Case Update, Uttarakhand Suspicious Death Police Probe, Youth Drug Overdose Heart Attack Case India, Nainital Crime News Hindi Latest, Tourist Safety And Hotel Regulations India, Uttarakhand Police Postmortem Investigation, Nainital Hindi News Today Update, Public Health Risk Medicine Misuse India, #NainitalNews #HotelDeathCase #UttarakhandPolice #TouristSafetyIndia #PublicHealthAwareness #LawAndOrderIndia #MedicalInvestigation #GovernanceWatch #HindiNewsUpdate #CrimeNewsIndia

Leave a Reply