English
Other languages
- Abron
- Acoli
- адыгэбзэ
- Afrikaans
- अहिराणी
- ajagbe
- Batak Angkola
- አማርኛ
- Obolo
- العربية
- অসমীয়া
- авар
- تۆرکجه
- ᬩᬮᬶ
- ɓasaá
- Batak Toba
- wawle
- беларуская
- беларуская (тарашкевіца)
- Bari
- روچ کپتین بلوچی
- भोजपुरी
- भोजपुरी
- Ẹdo
- Itaŋikom
- Bamanankan
- বাংলা
- བོད་ཡིག།
- bòo pìkkà
- bèrom
- बोड़ो
- Batak Dairi
- Batak Mandailing
- Sahap Simalungun
- cakap Karo
- Batak Alas-Kluet
- bulu
- bura
- ብሊን
- Mə̀dʉ̂mbɑ̀
- нохчийн
- chinook wawa
- ᏣᎳᎩ
- کوردی
- Anufɔ
- Чăвашла
- Dansk
- Dagbani
- дарган
- dendi
- Deutsch
- Dagaare
- Thuɔŋjäŋ
- Kirdkî
- डोगरी
- Duálá
- Èʋegbe
- efịk
- ẹkpeye
- Ελληνικά
- English
- Esperanto
- فارسی
- mfantse
- Fulfulde
- Suomi
- Føroyskt
- Fon
- poor’íŋ belé’ŋ
- International Phonetic Alphabet
- Ga
- गोंयची कोंकणी / Gõychi Konknni
- 𐌲𐌿𐍄𐌹𐍃𐌺𐌰 𐍂𐌰𐌶𐌳𐌰
- ગુજરાતી
- farefare
- Hausa
- עברית
- हिन्दी
- छत्तीसगढ़ी
- 𑢹𑣉𑣉
- Ho
- Hrvatski
- հայերեն
- ibibio
- Bahasa Indonesia
- Igbo
- Igala
- гӀалгӀай
- Íslenska
- awain
- Abꞌxubꞌal Poptiꞌ
- Jawa
- ꦗꦮ
- ქართული ენა
- Taqbaylit / ⵜⴰⵇⴱⴰⵢⵍⵉⵜ
- Jju
- адыгэбзэ (къэбэрдеибзэ)
- Kabɩyɛ
- Tyap
- kɛ́nyáŋ
- Gĩkũyũ
- Қазақша
- ភាសាខ្មែរ
- ಕನ್ನಡ
- 한국어
- kanuri
- Krio
- कॉशुर / کٲشُر
- Кыргыз
- Kurdî
- Kʋsaal
- Lëblaŋo
- лакку
- лезги
- Luganda
- Lingála
- ລາວ
- لۊری شومالی
- lüüdi
- dxʷləšucid
- madhurâ
- मैथिली
- Ŋmampulli
- Malagasy
- Kajin M̧ajeļ
- മലയാളം
- Монгол
- ᠮᠠᠨᠵᡠ
- Manipuri
- ма̄ньси
- ဘာသာမန်
- moore
- मराठी
- မြန်မာ
- 閩南語 / Bân-lâm-gú
- 閩南語(漢字)
- 閩南語(傳統漢字)
- Bân-lâm-gú (Pe̍h-ōe-jī)
- Bân-lâm-gú (Tâi-lô)
- Khoekhoegowab
- Norsk (bokmål)
- नेपाली
- नेपाल भाषा
- li niha
- nawdm
- Norsk (nynorsk)
- ngiembɔɔn
- ߒߞߏ
- Sesotho sa Leboa
- Thok Naath
- Chichewa
- Nzema
- ଓଡ଼ିଆ
- ਪੰਜਾਬੀ
- Piemontèis
- Ποντιακά
- ⵜⴰⵔⵉⴼⵉⵜ
- Tarandine
- русский
- संस्कृत
- саха тыла
- ᱥᱟᱱᱛᱟᱞᱤ (संताली)
- सिंधी
- کوردی خوارگ
- Davvisámegiella
- Koyraboro Senni
- Sängö
- ⵜⴰⵛⵍⵃⵉⵜ
- တႆး
- සිංහල
- ᠰᡞᠪᡝ
- Slovenčina
- Српски / srpski
- Sesotho
- SENĆOŦEN
- Sunda
- Svenska
- Ślůnski
- தமிழ்
- ತುಳು
- తెలుగు
- ไทย
- ትግርኛ
- ትግሬ
- цӀаӀхна миз
- Setswana
- ChiTumbuka
- Twi
- ⵜⴰⵎⴰⵣⵉⵖⵜ
- удмурт
- Українська
- اردو
- Oʻzbekcha
- ꕙꔤ
- TshiVenḓa
- Vèneto
- Waale
- Wolof
- Likpakpaanl
- Yorùbá
- 中文
- 中文(中国大陆)
- 中文(简体)
- 中文(繁體)
- 中文(香港)
- 中文(澳門)
- 中文(马来西亚)
- 中文(新加坡)
- 中文(臺灣)
ग्रामीणों ने खराब गुणवत्ता पर रुकवाया सड़क निर्माण, एसडीएम ने फिर शुरू करवाया
नवीन समाचार, नैनीताल, 17 अप्रैल 2025 (Nainital News Today 17 April 2025 Navin Samachar)। उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक ने गुरुवार को कसियालेख-सूपी-लोदगल्ला मार्ग का संयुक्त निरीक्षण अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भवाली, अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शिकायतकर्ताओं के साथ किया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर हो रहे प्राइमर कोट कार्य पर आपत्ति जताते हुए बताया कि यह कार्य सड़क की सतह से धूल-मिट्टी को समुचित रूप से हटाए बिना किया जा रहा था। इस कारण ब्लैक कोट की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी, जिससे सड़क शीघ्र ही क्षतिग्रस्त हो सकती थी। इसी कारण मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कार्य रुकवा दिया था।
इसके उपरांत विभाग एवं ठेकेदार द्वारा सड़क की सतह को पुनः साफ कर कोटिंग का कार्य किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देशित किया कि भविष्य में कार्य के सभी चरणों में निर्माण मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए।
विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि कोटिंग से पूर्व सड़क की सतह को डस्टर एवं कंप्रेशन मशीन की सहायता से पूरी तरह स्वच्छ किया जाए ताकि कोट की पकड़ और टिकाऊपन बना रहे। यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि इस सड़क कार्य को लेकर भविष्य में कोई शिकायत न प्राप्त हो। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में स्थानीय नागरिक सड़क निर्माण की मोटाई तथा अन्य गुणवत्ता संबंधी मानकों से संतुष्ट हैं।
रामा मांटेसरी के विद्यार्थियों ने लिया वार्षिक पिकनिक का आनंद (Nainital News Today 17 April 2025 Navin Samachar)
नैनीताल। नगर के रामा मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा बच्चों की जिज्ञासा, मनोरंजन और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को इस वर्ष की वार्षिक पिकनिक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों को चारखेत स्थित एडवेंचर पार्क ले जाया गया, जहां बच्चों ने झूलों, रेलगाड़ी आदि का आनंद लेते हुए खूब मौज-मस्ती की। बच्चों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय कर्मियों के द्वारा कुशलतापूर्वक निभाई गई।
वहीं कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों को बजून के स्थित अधौड़ा स्थित कैंप वाइल्ड लैंड के भ्रमण पर ले जाया गया। यहां बच्चों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, और दौड़-भाग के साथ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सक्रिय भागीदारी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि बच्चे ही भविष्य के निर्माता हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु इस प्रकार के शैक्षिक व मनोरंजक कार्यक्रमों का वार्षिक आयोजन आवश्यक हैं।
मलेरिया वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या, 83 देशों में सक्रिय: डॉ. पांडे (Nainital News Today 17 April 2025 Navin Samachar)
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के कला संकाय के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के वैज्ञानिक-एफ, उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद निवासी डॉ. कैलाश पांडेय ने मलेरिया के निदान और वैक्सीन अनुसंधान में हालिया प्रगति पर शैक्षणिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने मलेरिया को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बताया, जो वर्तमान में 83 देशों में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि मलेरिया के कुल मामलों में 94 प्रतिशत और इससे होने वाली कुल मृत्यु में 95 प्रतिशत मामले अफ्रीकी क्षेत्र में होते हैं।
डॉ. पांडेय ने डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित पहली मलेरिया वैक्सीन ‘मॉस्क्वीरिक्स’ की प्रभावकारिता, विकास और सीमाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मलेरिया के विरुद्ध मोनोक्लोनल एंटीबॉडी पर कार्य हो रहा है और यह भविष्य में मलेरिया के उपचार में सहायक हो सकती है।
कार्यक्रम प्रो. ललित तिवारी, विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश बिष्ट, संकायाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. हिमांशु लोहनी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. उज्मा, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. दिव्या पांगती, डॉ. नगमा, डॉ. संदीप मंडोली, डॉ. राशि, डॉ. सीता देवली, डॉ. नेत्रपाल, शोधार्थी आनंद कुमार, विशाल बिष्ट, लता नितवाल, गौरव प्रसाद, वसुंधरा, प्रिया, दिशा, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में प्रीे-पीएचडी, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे। (Nainital News Today 17 April 2025 Navin Samachar, Nainital News, School News, Corruption, Education)
‘नवीन समाचार’ की ओर से पाठकों से विशेष अपील:
|
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital News Today 17 April 2025 Navin Samachar, Nainital News, School News, Corruption, Education, Administration, Rama Montessori School, Road construction, Road construction poor quality, Villagers stopped road construction due to poor quality, Picnic, Rama Montessori students’ picnic, educational lecture on malaria diagnosis and vaccine research, educational lecture, malaria, malaria diagnosis and vaccine research, Road Construction Halted, Poor Quality Road Work, SDM Nainital Action, Rural Road Supervision, Prime Minister Rural Road Scheme, PWD Uttarakhand, Nainital Latest News,
Nainital Development, Rama Montessori Picnic, School Picnic Nainital, Kids Adventure Trip, Educational Picnic Nainital, Malaria Awareness, Malaria Vaccine, Mosquirix Vaccine, WHO Malaria Data, Malaria Research India, Dr. Kailash Pandey Malaria, DSB Campus Nainital, Nainital Science Seminar, Kumaun University Events, Uttarakhand Health Updates, Educational News Nainital, Latest Nainital Headlines, Viral Uttarakhand News, Nainital Viral Stories, Health Awareness Campaigns, India Malaria Research, Children Future Builders, Rural Infrastructure News, Government Scheme Monitoring,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।