⚡राज्य में एक साथ 9 पावर हाउस बंद, आपातकालीन बिजली कटौती से ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

-सिल्ट बढ़ने से एक साथ नौ पावर हाउसों का उत्पादन रुका, देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर व नैनीताल जनपद के ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली गुल

नवीन समाचार, देहरादून, 22 जुलाई 2025 (9 Power Houses Shut down due to Heavy Rain in UK)उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर (यूएसनगर) और नैनीताल जनपदों में सोमवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही बारिश से राज्य की प्रमुख नदियों में सिल्ट और गाद की मात्रा बढ़ गई है, जिसके चलते एक साथ नौ जल विद्युत परियोजनाओं को बंद करना पड़ा है। इससे प्रदेश में 646 मेगावाट बिजली उत्पादन अचानक रुक गया है। आपूर्ति बाधित होने से राज्य में आपातकालीन बिजली कटौती करनी पड़ी है, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों, छोटे नगरों व औद्योगिक क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है।

यह जल विद्युत परियोजनायें हुईं बंद

22 photo 2 54 1485079395 160909 khaskhabarप्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहले सोमवार दोपहर उत्तरकाशी जनपद के मनेरी भाली-वन और मनेरी भाली-द्वितीय परियोजनाएं बंद की गईं। इसके बाद शाम होते-होते पछवादून क्षेत्र की सभी जल विद्युत परियोजनाएं भी बंद करनी पड़ीं। इनमें छिबरो, खोदरी, कुल्हाल, व्यासी, ढकरानी व ढालीपुर पावर हाउस शामिल हैं। बाद में काशीपुर के निकट ऊधमसिंह नगर जनपद स्थित खटीमा पावर हाउस का उत्पादन भी रोकना पड़ा। इन सभी परियोजनाओं से बिजली उत्पादन रुकने के कारण पूरे प्रदेश का पावर सप्लाई सिस्टम बुरी तरह गड़बड़ा गया।

अतिरिक्त बिजली आपूर्ति का प्रयास भी रहा विफल

बिजली निगम (यूपीसीएल) ने जब नेशनल ग्रिड से अतिरिक्त बिजली आपूर्ति (ओवरड्रा) का प्रयास किया, तो वह भी विफल रहा। इसके चलते शाम सात बजे से प्रदेशभर में आपातकालीन बिजली कटौती शुरू करनी पड़ी। राजधानी देहरादून में नगर निगम क्षेत्र को कुछ राहत दी गई, लेकिन डोईवाला, सेलाकुईं, सहसपुर, हबर्टपुर, ऋषिकेश, श्यामपुर व रायवाला जैसे क्षेत्रों में अंधेरा छा गया।

पूरी रात ठप रही आपूर्ति (9 Power Houses Shut down due to Heavy Rain in UK)

हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों व छोटे नगरों में भी बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों को भी उत्पादन रोकना पड़ा। इस कटौती से प्रदेश के हजारों उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

ऊर्जा निगम के अनुसार, स्थिति सामान्य होते ही पावर हाउसों को पुनः शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल, अधिक वर्षा होने पर स्थिति और बिगड़ सकती है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(9 Power Houses Shut down due to Heavy Rain in UK, Uttarakhand Power Crisis, Hydro Power Plant Shut Down, Emergency Power Cut, Dehradun Electricity Cut, Rain Impact On Power, Silt In Rivers, Maneri Bhali Shutdown, Khodri Power House,)

 

Leave a Reply