नैनीताल से हुई विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘स्नैप’ की शूटिंग शुरू, श्रेयस, जावेद व अर्चना भी भूमिकाओं में

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 22 फरवरी 2026 (Film Snap Shooting-Nainital)। नैनीताल (Nainital) में हिन्दी फिल्म ‘स्नैप’ (Snap) की शूटिंग तेजी से चल रही है, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर सम्मान प्राप्त अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) तथा वर्ष 2017 की विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दून कलेक्टिव एलएपी (Doon Collective LLP) के बैनर तले बन रही इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म की शूटिंग 20 फरवरी से शुरू होकर मार्च के प्रथम सप्ताह तक नगर के विभिन्न स्थलों पर जारी रहेगी, जिससे स्थानीय कलाकारों और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। देखें संबंधित वीडिओ :

यह भी पढ़ें :  पूर्व मिस्टर उत्तराखंड हत्या के आरोप में गिरफ्तार, 20 हजार रुपये के लालच में हत्या का आरोप

फिल्म के लाइन निर्माता अमित मेहता (Amit Mehta) के अनुसार ‘बालिका वधु’ (Balika Vadhu) धारावाहिक के बाद ‘12वीं फेल’ (12th Fail) और ‘साबरमती एक्सप्रेस’ (Sabarmati Express) जैसी फिल्मों से चर्चित हुए विक्रांत मैसी और पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर इस फिल्म की प्रमुख जोड़ी हैं। इनके साथ श्रेयष तलपड़े (Shreyas Talpade), जावेद जाफरी (Javed Jaffrey), अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) तथा स्थानीय कलाकार मदन मेहरा (Madan Mehra) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। देखें संबंधित वीडिओ :

कलाकारों की हालिया उपलब्धियां भी चर्चा में

विक्रांत मैसी वर्ष 2025 में फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ (Aankhon Ki Gustakhiyan) में नजर आये थे, जबकि मानुषी छिल्लर ने राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ फिल्म ‘मालिक’ (Maalik) में कार्य किया। इससे पहले 1 अक्टूबर 2024 को दोनों कलाकार प्रतिष्ठित सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स (CSR Journal Excellence Awards 2024) समारोह में भी साथ दिखाई दिये थे, जहां सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों पर कार्य करने वाले संगठनों को सम्मानित किया गया था।

फिल्म ‘स्नैप’ का निर्माण दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) और नेहा खुराना (Neha Khurana) कर रहे हैं, जबकि निर्देशन फराज हैदर (Faraz Haider) के हाथों में है। फिल्म के ग्रीष्मकाल में प्रदर्शित होने की संभावना जतायी गयी है।

नगर के प्रमुख स्थलों पर फिल्मांकन

फिल्मांकन की शुरुआत 20 फरवरी को रैमजे चिकित्सालय (Ramje Hospital) परिसर से हुई। इसके बाद बोट हाउस क्लब (Boat House Club) और पंत पार्क (Pant Park) में कई दृश्य फिल्माये गये। एक दृश्य में मानुषी छिल्लर को विक्रांत मैसी को पीछे बैठाकर स्कूटी चलाते दिखाया गया, जबकि जावेद जाफरी अघोरी रूप में नजर आये। इन दृश्यों को देखने के लिए स्थानीय लोगों में खास उत्साह दिखाई दिया। पढ़ें पूर्व संबंधित समाचार : नैनीताल में फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की शूटिंग अंतिम चरण में, माल रोड व नैनी झील में रोमांस करते नजर आ रहे गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय

Film Snap Shooting-Nainital
फिल्म स्नैप की शूटिंग के दौरान कुछ दृश्यों में कलाकार

नगर में स्थानीय कलाकारों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी गोलू फिल्म्स (Golu Films) को सौंपी गयी है। बताया गया कि फिल्म की बाह्य शूटिंग का बड़ा हिस्सा होली पर्व के दौरान भी नैनीताल में ही फिल्माया जाएगा। क्या इससे स्थानीय फिल्म उद्योग को नई पहचान मिलेगी? जानकारों का मानना है कि लगातार बढ़ रही शूटिंग गतिविधियां राज्य की फिल्म नीति को मजबूत आधार दे रही हैं। 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पहली बार विराट हिंदू सम्मेलन, पलायन और सामाजिक मुद्दों पर कही गईं बड़ी बातें

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल सकता है लाभ

फिल्म में रोमांस, नाट्य, संगीत और रहस्य का मिश्रण रखा गया है। 4 मार्च तक चलने वाली शूटिंग से होटल, परिवहन और सेवा क्षेत्र को भी लाभ मिलने की संभावना है। राज्य सरकार लंबे समय से उत्तराखंड को फिल्म अनुकूल गंतव्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ऐसे में यह परियोजना उस प्रयास को गति देने वाली मानी जा रही है। 

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

यह भी पढ़ें :  नशे में धुत पीआरडी जवान ने होमगार्ड से की मारपीट, पनीर-दही के सैंपल भरे-एक दुकान का चालान, एआई समिट के विरोध पर पुतला दहन, शैक्षिक भ्रमण व जैव विविधता पर व्याख्यान
Tags (Film Snap Shooting-Nainital) :

Film Snap Shooting-Nainital, Snap Movie Shooting Nainital Uttarakhand, Vikrant Massey Manushi Chhillar New Film, Bollywood Shooting Locations Uttarakhand India, Film Tourism Policy Uttarakhand News, Javed Jaffrey Aghori Look Snap Movie, Local Artists Opportunity Nainital Film, Doon Collective LLP Film Production India, Hindi Romantic Thriller Movie 2026, Entertainment Industry Updates Uttarakhand, Nainital Film Shooting Latest News, #UttarakhandFilmPolicy #FilmTourismIndia #EntertainmentIndustryIndia #DigitalMediaGrowth #LocalEmploymentIndia #NainitalNews #UttarakhandNews #HindiFilmIndustry #TourismEconomy #MediaBusiness

Leave a Reply