नवीन समाचार, देहरादून, 31 मई 2020। काबीना मंत्री सतपाल महाराज को कोरोना की पुष्टि होने के बाद उनके साथ मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी होम क्वारन्टाइन में चले गये हैं। राज्य के काबीना मंत्री एवं प्रवक्ता मदन कौशिक ने यह जानकारी दी है। वहीं सतपाल महाराज को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत कल से भर्ती हैं। वहीं मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए अन्य मंत्रियों को भी होम क्वारन्टाइन में रखे जाने की संभावना है। https://twitter.com/ANI/status/1267123425186701312
यह भी पढ़ें : बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड के काबीना मंत्री सतपाल महाराज बेटे-बहू सहित 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
नवीन समाचार, देहरादून, 31 मई 2020। उत्तराखंड के काबीना मंत्री सतपाल महाराज सहित 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शनिवार को उनकी पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी, जिसके बाद उनके सैंपल लिए गए थे। रविवार को मिली रिपोर्ट में महाराज, उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय होने पर सैंपल दोबारा लिया जा सकता। वहीं, कर्मचारियों के सैंपल में 17 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि बारह की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें छह की जांच दोबारा की जाएगी। बता दें कि इससे पहले शनिवार को उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। जिसके बाद आज उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है।
कैबिनेट मंत्री महाराज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब कैबिनेट के साथ ही कई अधिकारियों को भी क्वारंटाइन किए जाने की संभावना है। कैबिनेट मंत्री महाराज 29 मई को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अब स्वास्थ्य विभाग की जो भी गाइडलाइन होगी, मंत्री और अधिकारी उसका अनुपालन करेंगे।
बता दें कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तमाम मंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और शासन के आला अधिकारी भी उपस्थित थे।
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











