भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मिशन सिंदूर के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा (Nainital News Today 13August 2025 Navin Samachar)
नवीन समाचार, नैनीताल, 13 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मिशन सिंदूर के पराक्रम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में विधायक सरिता आर्या, राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडी परिषद उत्तराखंड के सलाहकार मनोज जोशी, कार्यक्रम संयोजक कविता गंगोला व सह संयोजक राहुल नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने सहभागिता की। देखें संबंधित वीडिओ :
यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में जन-जागरूकता फैलाना रहा। नगर में निकाली गई इस यात्रा को स्थानीय जनता ने सराहा और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर तिरंगा लगाने और फिर सेल्फी लेकर विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर लगाने का संदेश भी दिया गया।
कुमाऊं विवि में ऑनलाइन चर्चा: युवाओं को स्वरोजगार की मानसिकता विकसित करने की जरूरत
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेल तथा विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ‘पैनल डिस्कशन विद इनोवेशन एंड स्टार्टअप इकोसिस्टम इनेबलर्स फ्रॉम द रीजन’ विषय पर चर्चा आयोजित हुई। चर्चा के दौरान फ्रुटेज के संजीव भगत ने युवाओं को स्वरोजगार की मानसिकता विकसित करने, सरकारी योजनाओं से ऋण लेकर स्थानीय स्तर पर व्यवसाय शुरू करने और समर्पण के साथ कार्य करने पर बल दिया।
बताया कि उन्होंने बुरांश के रस से व्यवसाय की शुरुआत की थी, और वर्तमान में उनके 45 उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं, साथ ही वे होटल व्यवसाय से भी जुड़े हैं। डॉ. नारायण सिंह लोधियाल ने किसी भी कार्य के पूर्व अध्ययन, तैयारी और एकाग्रता की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता, जबकि संचालन कर रहे प्रो. ललित तिवारी ने प्राकृतिक उत्पादों में मूल्य संवर्धन को सफलता का मार्ग बताया।
आगे डॉ. बहादुर सिंह कालाकोटी ने औषधीय पौधों, पुष्पोत्पादन व उद्यानिकी को आर्थिकी सुदृढ़ करने के महत्वपूर्ण अवसर बताया। ज्योति कांडपाल ने उत्तराखंड के उद्यानिकी उत्पादों में अपार संभावनाएं गिनाईं, जो पलायन रोकने व खेती को संवारने में सहायक होंगी। डॉ. इकराम जीत सिंह मान ने कृषि में नवाचार की जरूरत बताई। चर्चा में आड़ू, खुमानी, कीवी और सेब उत्पादन पर भी विचार हुआ।
चर्चा में 75 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे और सफलता के सूत्र प्राप्त किए। प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोदियाल, डॉ. आशीष पांडे, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. नंदन मेहरा, डॉ. श्रुति साह, डॉ. नीता आर्य, डॉ. मैत्री नारायण सहित लता, विशाल, दिशा, वसुंधरा आदि उपस्थित रहे।
उपलब्धि: ‘इंडिया टुडे रैंकिंग-2025’ में कुमाऊँ विश्वविद्यालय को 27वां स्थान
नवीन समाचार, नैनीताल, 13 अगस्त 2025। कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने ‘इंडिया टुडे रैंकिंग-2025’ में सरकारी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में देश भर में 27वाँ स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय के द्वारा इसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य, बुनियादी ढाँचे, उद्योग-शैक्षणिक सहयोग और छात्र हितैषी नीतियों का परिणाम और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।
विश्विद्यालय की ओर से कहा गया है कि कुलपति प्रो. दीवान रावत के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय प्रगति की है। विवि के शोध प्रकाशनों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिनमें अनेक स्कॉपस और वेब ऑफ साइन्स में सूचीबद्ध हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 30 से अधिक पाठ्यक्रम अद्यतन हुए हैं तथा 12 विभागों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से शोध समझौते किए हैं।
साथ ही डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लासरूम और ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएँ विकसित की गई हैं और रोजगारोन्मुखी व कौशल विकास कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को लाभ हुआ है। जिसका परिणाम यह उपलब्धि है। वहीं प्रो. रावत ने इसे पूरे विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम बताते हुए कहा कि आगे आने वाले वर्षों में कुविवि को देश के शीर्ष 10 सरकारी विश्वविद्यालयों में शामिल करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा मिली है, बल्कि उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को भी नई पहचान प्राप्त हुई है।
सनवाल स्कूल का फाइनल में प्रवेश
नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित और द नैनीताल बैंक लिमिटेड प्रायोजित एचएन पांडे स्मृति बाल स्वतंत्रता दिवस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में सनवाल स्कूल ने सेंट जोसेफ कॉलेज को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मध्यांतर तक बढ़त बनाने वाली सनवाल टीम ने सेंट जोसेफ के दूसरे हाफ में किए गए एक गोल के बावजूद जीत कायम रखी।
फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को शाम 5 बजे भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ‘ए’ और सनवाल स्कूल के बीच खेला जाएगा, जबकि 14 अगस्त को सेंट जोसेफ और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगे। मैच में रेफरी प्रेम बिष्ट, बृजेश और चारु बिष्ट रहे। इस अवसर पर एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सूखा रहा मौसम विभाग का अलर्ट (Nainital News Today 13August 2025 Navin Samachar)
नैनीताल। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद जहां बुधवार को नैनीताल जनपद में आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यालय भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत बंद घोषित किये गये, लेकिन पूरे दिन मौसम आम तौर पर सूखा रहा। अलबत्ता शाम को जरूर बारिश हुई। जनपद में सर्वाधिक 12 मिमी बारिश श्री कैंची धाम तहसील क्षेत्र में रही, जबकि नैनीताल व खनस्यू-ओखलकांडा में 3-3, बेतालघाट में 1.3 व मुक्तेश्वर में 1 मिमी बारिश दर्ज की गयी।
अन्य क्षेत्रों-हल्द्वानी-काठगोदाम, रामनगर व कालाढुंगी में बारिश की मात्रा शून्य रही। जिला मुख्यालय में भी पूरे दिन बारिश की बूंद भी नहीं गिरी। बारिश से जनपद में 4 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इनमें पदमपुरी-बबियाड़ मोटर मार्ग गत 9 अगस्त से यानी 4 दिनों से बंद है, जबकि सिरसा, खुजेठी-भौनरा व धोखाने-कुलागढ़-बीचखाली-पाथरी मार्ग आज बंद हुए। आज बंद हुए मार्गों को आज ही और पदमपुरी-बबियाड़ के 14 अगस्त तक खुलने की संभावना जतायी गयी है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital News Today 13August 2025 Navin Samachar, Kumaun University Ranking 2025, India Today Ranking 2025, Kumaun University Achievement, Web Of Science Publications, National Education Policy 2020, Digital Learning Uttarakhand, Khujethi Bhaunra Road, Dhokhane Kulagarh Pathri Road, Kumaun University Online Discussion, Innovation And Startup Ecosystem Uttarakhand, Self Employment Opportunities Uttarakhand, Local Business Development, Buransh Juice Business, Medicinal Plants Business, Horticulture Opportunities Uttarakhand, Peach Apricot Kiwi Apple Production, BJP Har Ghar Tiranga Campaign, Mission Sindoor, BJP Tiranga Yatra Nainital, Sarita Arya BJP, Shanti Mehra, Manoj Joshi BJP, Kavita Gangola, Rahul Negi BJP, Independence Day Celebration Uttarakhand,)













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।