नवीन समाचार, नैनीताल, 01 जून 2020। नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में सैलून व ब्यूटी पार्लरों के संचालन पर सवाल उठाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सोंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ सैलूनों व ब्यूटी पार्लरों के द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने यहां आने वाले लोगों के नाम, पते व फोन नंबर नोट करने, शारीरिक दूरी, सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स आदि का पालन न करने तथा वर्तमान तय मूल्य से अधिक मूल्य वसूलने का आरोप लगाया है, और इनमें रेट लिस्ट लगवाने व नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही एक अन्य ज्ञापन में उन्होंने कोरोना की महामारी व लॉक डाउन के दौरान कुछ होटल व्यवसायियों के द्वारा कर्मचारियों को वेतन न देने व उन्हें नौकरी से निकालने का भी आरोप लगाया है। ज्ञापन सोंपने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, राहुल पुजारी, दयाकिशन पोखरिया, सोनू साह, दीपिका बिनवाल, किशन पांडे व विक्की राठौर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
चित्र परिचयः 01एनटीएल-3ः नैनीताल: एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन सोंपते भाजपा कार्यकर्ता।
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।









