वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारियों के स्थानांतरण व नियुक्तियों की अधिसूचना जारी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जुलाई 2025 (Notification issued for transfer and appointment) उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य में उच्च न्यायिक सेवा के अंतर्गत बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण व नवीन नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार कुल 25 वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, श्रम न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी, तथा तेज कार्यवाही न्यायालयों (फास्ट ट्रैक कोर्ट) में स्थानांतरित या नियुक्त किया गया है। ये आदेश 15 जुलाई 2025 से प्रभाव में आएंगे।

रजिस्ट्रार व विधिक सलाहकारों को भी मिली नई जिम्मेदारियां

(Notification issued for transfer and appointment) (Uttarakhand Bureaucracy Shaken Up-57 Officers (78 SIs Promoted to Inspectors– Major Reshuffleप्राप्त अधिसूचना के अनुसार शासन में प्रमुख सचिव (कानून)-सह-वैधानिक परामर्शदाता पद पर कार्यरत प्रदीप पंत को नैनीताल जिले के भवाली स्थित उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं इस पद पर कार्यरत हरीश कुमार गोयल को नैनीताल जनपद का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि यह पद अब तक रिक्त था।

इसी क्रम में बागेश्वर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त को हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है। राज्यपाल के विधिक सलाहकार अमित कुमार सिरोही को टिहरी गढ़वाल का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। साथ ही उच्च न्यायालय से संबद्ध धर्म सिंह को पौड़ी गढ़वाल का जिला न्यायाधीश बनाया गया है।

नैनीताल व हल्द्वानी में भी बड़े न्यायिक फेरबदल

नैनीताल जनपद के अंतर्गत कार्यरत न्यायिक अधिकारियों में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। जिला न्यायालय नैनीताल के प्रथम अपर जिला न्यायाधीश विक्रम को उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार बनाया गया है। उनकी जगह संजीव कुमार को नैनीताल भेजा गया है। इसी प्रकार हल्द्वानी में कार्यरत पहले व दूसरे अपर जिला न्यायाधीश क्रमशः कंवर अमनिंदर सिंह व नीलम रात्रा को क्रमशः ऋषिकेश व हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।

इनकी जगह उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार सुजीत कुमार को हल्द्वानी भेजा गया है तथा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की विधिक सलाहकार सविता चमोली को द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, हल्द्वानी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एफटीसी (पॉक्सो अधिनियम) हल्द्वानी के न्यायाधीश सुधीर तोमर को नैनीताल स्थायी लोक अदालत का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

नवप्रोन्नत अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारियां

उच्च न्यायिक सेवा में नवप्रोन्नत अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है, जिनमें देहरादून के सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी राहुल कुमार श्रीवास्तव को देहरादून में पाँचवें अपर जिला न्यायाधीश, तथा पौड़ी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह को एफटीसी न्यायाधीश (पॉक्सो) हरिद्वार नियुक्त किया गया है।

कुल मिलाकर न्यायिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने का प्रयास (Notification issued for transfer and appointment)

इन व्यापक स्थानांतरणों व नियुक्तियों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि उच्च न्यायालय राज्य में न्यायिक तंत्र को अधिक गतिशील, प्रभावी व सुचारू बनाने की दिशा में सक्रिय प्रयास कर रहा है। न्यायिक निष्पक्षता व कुशल कार्यप्रणाली को लेकर जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप इन बदलावों को अमल में लाया गया है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Notification issued for transfer and appointment, senior judicial officers, Transfers, Uttarakhand High Court, Judicial Transfers Uttarakhand)

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रपति के दौरे से पहले बनी राजभवन रोड तीन माह में उखड़ी, नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग की हालत भी बिगड़ी

Leave a Reply