भोजपुरी लोकगायिका देवी बनीं सिंगल मदर, ऋषिकेश एम्स में दिया बच्चे को जन्म

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, ऋषिकेश, 11 सितंबर 2025 (।Bhojpuri folk singer Devi becomes single mother)। भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय लोकगायिका देवी एक साहसिक निर्णय लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अविवाहित रहते हुए आधुनिक चिकित्सा पद्धति की मदद से सिंगल मदर बनकर सामाजिक मान्यताओं को चुनौती दी है। देवी ने बीते मंगलवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया। एम्स प्रशासन के अनुसार, मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जर्मनी में स्पर्म बैंक पद्धति से किया गर्भधारण

Bhojpuri folk singer Devi becomes single motherपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्स प्रशासन ने परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि देवी ने जर्मनी में स्पर्म बैंक पद्धति से गर्भधारण किया था। बच्चे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने अपने नन्हे शिशु के साथ की तस्वीर प्रशंसकों के साथ इंटरनेट मीडिया पर साझा की।

गाने से मच चुका है बवाल

भोजपुरी गायिका देवी तब सुर्खियों में आई थीं जब वर्ष 2024 में पटना के बापू सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘रघुपति राघव राज राम, ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ भजन प्रस्तुत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और मंच से जय श्रीराम के नारे लगाए। देवी ने तब दावा किया था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं, जिनमें कहा गया था कि उन्हें भी गांधीजी के पास भेज दिया जाएगा।

भोजपुरी गानों में अश्लीलता का करती हैं विरोध

बिहार के छपरा जनपद में जन्मी देवी अपने शिष्ट और संस्कारी गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और संगीत की शिक्षा छपरा से ही प्राप्त की। देवी भोजपुरी गीतों में अश्लीलता का विरोध करती रही हैं और भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी, मैथिली और मगही में भी गीत गाती हैं।

इन गीतों से मिली पहचान

देवी के गीत ‘पिया गईले कलकतवा ए सजनी..’, ‘कुएं का ठंडा पानी..’, ‘परवल बेचे जाईब भागलपुर..’, ‘ओ गोरी चोरी-चोरी’, ‘परदेसिया-परदेसिया..’, ‘पिया बंसिया बजावे आधी रतिया..’, ‘दिल तुझे पुकारे आजा..’, और ‘अंगुरी में डसले बिया नगिनिया..’ ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई।

ऋषिकेश से है विशेष लगाव (Bhojpuri folk singer Devi becomes single mother)

देवी को ऋषिकेश की प्राकृतिक सुंदरता और गंगा की धारा का विशेष लगाव है। कोविड काल के दौरान उन्होंने ऋषिकेश में लंबा समय बिताया और यहां की शांति का आनंद लेते हुए कई तस्वीरें साझा कीं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने अपने गुरुओं को भी याद किया। वह कई बार ऋषिकेश आ चुकी हैं।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Bhojpuri folk singer Devi becomes single mother, Bhojpuri Singer, Devi Bhojpuri Songs, Single Mother, AIIMS Rishikesh, Bhojpuri Music, Bihar News, Raghupati Raghav Controversy, Bhojpuri Culture, Rishikesh Tourism, Indian Folk Music, Women Empowerment, Bhojpuri Film Industry, Bihar Singer, Bhojpuri Folk Songs, Bhojpuri Singer Controversies)

यह भी पढ़ें :  Breaking News : आज फिर नैनीताल के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... आज की धमकी कल से भी अधिक डरावनी भाषा में...

 

Leave a Reply