कैंचीधाम क्षेत्र में अनियंत्रित निर्माण व व्यवस्थाओं पर उच्च न्यायालय सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर सरकार से किया जवाब तलब

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 18 फरवरी 2026 (Suo Moto on Kainchi Dham)। नैनीताल जनपद के कैंचीधाम (Kainchi Dham) क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्थाओं और अनियमित निर्माण की शिकायतों को गंभीर मानते हुए उत्तराखंड के उच्च न्यायालय (High Court of Uttarakhand) ने स्वतः संज्ञान (Suo moto Congnigence) लिया है। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता (Manoj Kumar Gupta) और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय (Subhash Upadhyay) की खंडपीठ ने राज्य सरकार सहित संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जवाब मांगा है।

Suo Moto On Kainchi Dhamयह मामला इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि धार्मिक पर्यटन के तेजी से विस्तार के बीच पर्यावरण, यातायात और शहरी नियोजन की चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। पढ़ें ‘नवीन समाचार’ ने भी उठाया था यह मामला : कैंची धाम में श्रद्धा के साथ जमीन के दामों की उछाल, जमीन की कीमतें 80 लाख से 1 करोड़ रुपये प्रति नाली तक पहुंची, स्थानीयों की जगह बाहरी उठा रहे लाभ, खतरा भी बढ़ रहा…..

स्वतः संज्ञान क्यों लिया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ (Pithoragarh) निवासी ठाकुर सिंह डसीला (Thakur Singh Dasila) ने उच्च न्यायालय को भेजे पत्र में बाबा नीब करौरी (Neem Karoli Baba) के प्रसिद्ध कैंचीधाम और आसपास अनियंत्रित निर्माण, आर्थिक अनियमितताओं तथा अव्यवस्थित व्यवस्थाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया था। पत्र में कैंचीधाम में बढ़ती भीड़ के कारण क्षेत्रीय ढांचे पर पड़ रहे दबाव का भी उल्लेख किया गया।

खंडपीठ ने पत्र को जनहित से जुड़ा विषय मानते हुए स्वतः संज्ञान लिया और मामले की न्यायिक निगरानी प्रारंभ कर दी। साथ ही अधिवक्ता धर्मेंद्र बर्थवाल (Dharmendra Barthwal) को न्यायमित्र-एमिक्स क्यूरी (Amicus Curiae) नियुक्त किया गया है, जो न्यायालय की सहायता करेंगे।

किन अधिकारियों से मांगा जवाब

उच्च न्यायालय ने मामले में कई प्रमुख विभागों को पक्षकार बनाया है, जिनमें प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग (PWD), मुख्य स्थायी अधिवक्ता (Chief Standing Counsel), परिवहन सचिव (Transport Secretary), उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण बोर्ड (Uttarakhand Environment Protection) के अध्यक्ष, नैनीताल के जिलाधिकारी (District Magistrate Nainital) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police Nainital) शामिल हैं।

बढ़ती भीड़ से क्या समस्याएं उभर रहीं

पिछले कुछ वर्षों में कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही कई व्यावहारिक समस्याएं भी सामने आई हैं, जैसे—

  • यातायात दबाव और जाम की स्थिति

  • अतिक्रमण और अनियोजित व्यावसायिक निर्माण

  • पार्किंग की कमी और अव्यवस्था

  • सीवेज तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की चुनौती

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते नियमन नहीं हुआ तो धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में पर्यावरणीय और शहरी दबाव और बढ़ सकता है।

आगे क्या हो सकता है

अब राज्य सरकार और संबंधित विभागों को न्यायालय के समक्ष अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। संभव है कि न्यायालय क्षेत्र में निर्माण नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस दिशा-निर्देश जारी करे। क्या इससे कैंचीधाम क्षेत्र में नियोजित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा? इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 302 का सत्यापन; हल्द्वानी में बर्खास्त शिक्षक के घर से पकड़े गए AK-47 में प्रयुक्त कारतूस सहित अवैध हथियार

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस के देहरादून कार्यक्रम में हल्द्वानी की दो महिला नेत्रियों का विवाद थाने पहुंचा, पूर्व पार्षद ने जातिसूचक टिप्पणी के लगाए आरोप...

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Suo Moto on Kainchi Dham) :

Suo Moto on Kainchi Dham, Kainchi Dham Illegal Construction Case, Uttarakhand High Court Suo Motu Action, Neem Karoli Baba Temple Management Issues, Nainital Religious Tourism Regulation, Environmental Compliance Kainchi Dham Area, Traffic And Encroachment Control Uttarakhand, High Court Notice To State Government, Amicus Curiae Appointment Uttarakhand, Pilgrimage Site Urban Planning India, Uttarakhand Governance And Law Update, #JudicialOversight #UrbanPlanning #EnvironmentalGovernance #TrafficManagement #UttarakhandHighCourt

Leave a Reply