नवीन समाचार, नैनीताल, 17 फरवरी 2026 (Bomb Threat in Courts)। नैनीताल जनपद के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी एक बार पुनः दी गयी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल पर आई धमकी के अनुसार आज सुबह 7.11 बजे आई धमकी में 11.15 बजे बम विष्फोट होने की धमकी दी गयी है। बताया गया है कि टिहरी और रुद्रप्रयाग जनपद में भी ऐसी ही धमकी मिली है। देखें संबंधित वीडिओ :
उल्लेखनीय है कि आज मानव बम के माध्यम से विष्फोट करने की धमकी दी गयी है, जो कल से भी खतरनाक व डरावनी है। जानकारी लगने के बाद पुलिस एक बार पुनः न्यायालय परिसर में सक्रिय हो गयी है। तमिल टाइगर्स ऑफ ईलम और पाकिस्तानी ISI की ओर से कथित तौर पर भेजे गए ईमेल में लिखा गया है :
कल का मेल बीडीडीएस/एटीएस खोज प्रश्नों का परीक्षण करने के लिए था। दोपहर की इस्लामी प्रार्थना से पहले अदालतें खाली कर दें। जज के चैंबर में आज सुबह 11:15 बजे 5 आरडीएक्स बम विस्फोट किए जाएंगे। कृपया जल्द से जल्द कोर्ट खाली करें! विस्फोट इस प्रकार होंगे: सी-4 आरडीएक्स से बने 3 आरडीएक्स विस्फोटित बम (आईईडी) पहले ही परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों पर रखे जा चुके हैं। दोपहर के भोजन के समय 1 या 2 सदस्य न्यायाधीश कार्यालय के निकट आएंगे और जैसे ही क्यू शाखा-आईएसआई के सदस्य, जो रिमोट कंट्रोल ट्रिगर लिए हुए हैं, परिसर के 100 फीट के दायरे में आएंगे, आईईडी स्वतः ही फट जाएंगे।
यदि किसी कारणवश वे सक्रिय नहीं होते हैं, तो सदस्य स्वयं भवन के अंदर आएंगे और श्रीलंका के ईस्टर ऑपरेशन की तरह ही सभी कर्मचारियों के साथ खुद को भी उड़ा लेंगे। हम एक संदेश देना चाहते हैं और आपका न्यायालय फिलहाल सबसे आसान निशाना है। हम जिम्मेदारी लेते हैं और किसी भी कीमत पर अपनी आवाज सुनाना चाहते हैं!
इस धमकी के बाद तत्काल पुलिस का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉड पूरे जनपद मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर को खाली कराकर एक-एक चीज की बारीकी से जांच कर रहे हैं। इस संबंध में अभी किसी अधिकारी का औपचारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि आज 11.15 बजे का समय निकल चुका है। इसके बावजूद ईमेल में आयी धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है और हल्के में लिया भी नहीं जा रहा है। देखें संबंधित वीडिओ :
उल्लेखनीय बात यह भी है कि आज ईमेल कल से अलग दूसरी ईमेल से भेजा गया है। ईमेल में समय को लेकर विरोधाभास भी नजर आ रहा है। एक ओर सवा 11 बजे 5 आरडीएक्स बम विस्फोट करने की बात कही गयी है, वहीं आगे दोपहर के भोजन के समय 1 या 2 सदस्यों के द्वारा न्यायाधीश कार्यालय के निकट आकर रिमोट कंट्रोल से अथवा श्रीलंका के ईस्टर ऑपरेशन की तरह ही सभी कर्मचारियों के साथ खुद को भी उड़ा लेने की बात भी कही गयी है।
उल्लेखनीय है कि आज के ईमेल में यह विष्फोट क्यों किये जा रहे हैं इस बारे में कुछ भी नहीं लिखा गया है, जबकि 16 फरवरी के ईमेल में तमिलनाडु में डीएमके सरकार को ईडब्लूएस यानी कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिये आरक्षण घोषित करने से रोकने के लिये धमकी दिये जाने का जिक्र था। अलबत्ता, यह बात समझ से परे है कि सुदूर दक्षिण भारत के एक राज्य के मुद्दे पर उत्तराखंड के एक जनपद के न्यायालय में धमकी भरा ईमेल भेजने का क्या तुक है।
बहरहाल, नैनीताल पुलिस इस मामले में पहले ही अभियोग दर्ज कर चुकी है। उम्मीद करनी होगी कि पुलिस जल्द से जल्द इस घटना और हरकत का पटाक्षेप करेगी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हल्द्वानी और रामनगर परिसरों में भी इसी तरह से जांच कर रही है और भय फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस अभियोग दर्ज कर कठोर कार्रवाई करेगी।
हम इस समाचार पर अपडेट करने के लिये बने हुए हैं। इस संबंध में कोई भी अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद।
यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें
Toggleपढ़ें पूर्व संबंधित समाचार : न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद नैनीताल सहित तीन न्यायालय परिसरों को खाली कराया, जांच में कुछ नहीं मिला…
नवीन समाचार, नैनीताल, 16 फरवरी 2026 (Bomb Threat in Courts)। नैनीताल (Nainital) जनपद जिला एवं सत्र न्यायाधीश की आधिकारिक ईमेल पर न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गयी। शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील कुमार शर्मा (Sushil Kumar Sharma) ने बताया कि सुबह 8:41 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश की आधिकारिक ईमेल 10 बजे खोले जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एहतियातन नैनीताल, हल्द्वानी (Haldwani) और रामनगर (Ramnagar) के न्यायालय परिसरों को खाली करा दिया। लेकिन व्यापक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर अपराह्न लगभग 2 बजे से न्यायिक कार्य सामान्य रूप से फिर शुरू कर दिए गये।
ईमेल से फैली सतर्कता, तुरंत हुआ सुरक्षा घेरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईमेल में न्यायालय के न्यायाधीश कक्ष में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी (SSP Nainital Dr. Manjunath TC) को अवगत कराया। इसके बाद मानक कार्यप्रणाली (Standard Operating Procedure-SOP) के तहत तुरंत कार्रवाई शुरू की गयी।
डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दल की सघन जांच
पुलिस, बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad-BDS) और डॉग स्क्वाड (Dog Squad) ने जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल, हल्द्वानी जजी न्यायालय और रामनगर न्यायालय परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। लगभग कई घंटे चली जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
पुलिस का बयान: घबराने की जरूरत नहीं
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि धमकी किसी विशिष्ट स्थान को लक्षित करते हुए नहीं दी गयी थी और प्रथम दृष्टया सामान्य प्रकृति की प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तकनीकी विश्लेषण भी कराया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है।
जांच के बाद बहाल हुआ न्यायिक कार्य
सुबह से दोपहर तक चले सुरक्षा अभियान के कारण न्यायालयों में कामकाज प्रभावित रहा। जांच पूरी होने और परिसर सुरक्षित पाए जाने के बाद अपराह्न 2 बजे से न्यायिक कार्य सामान्य रूप से पुनः प्रारंभ कर दिया गया।
क्यों महत्वपूर्ण है यह घटना
यह घटनाक्रम न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, साइबर माध्यम से आने वाली धमकियों और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया की संवेदनशीलता को रेखांकित करता है। क्या भविष्य में ऐसे ईमेल की रोकथाम के लिए साइबर निगरानी और मजबूत होगी? इस पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर है।
फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच में जुटी है और प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Bomb Threat in Courts) :
Bomb Threat in Courts, Nainital Court Bomb Threat Email Investigation, Haldwani Ramnagar Court Security Alert, Uttarakhand Police SOP Bomb Threat Response, Court Evacuation Drill India Update, Fake Bomb Threat Email Case Analysis, Judicial Complex Security Measures India, Cyber Threat To Courts Investigation, Dog Squad Bomb Disposal Nainital, Court Safety Protocol Uttarakhand, Email Threat Technical Probe Police, #NainitalCourt #BombThreat #UttarakhandPolice #CourtSecurity #CyberThreat
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
