नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 12 फरवरी 2026 (Almora Bride-French Groom)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा (Almora) जनपद में अंतर-सांस्कृतिक समन्वय का एक विशेष उदाहरण सामने आया है, जहां फ्रांस (France) निवासी युवक और्हेल्यैं गैरंपों (Aurelien Gairampon) ने अल्मोड़ा की श्रीपूर्णा जोशी (Shripurna Joshi) के साथ कसारदेवी (Kasar Devi) में हिंदू एवं कुमाउनी रीति-रिवाज (Kumauni Culture) से विवाह किया। इस विवाह ने स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक समन्वय और वैश्विक सामाजिक संबंधों को लेकर सकारात्मक चर्चा को जन्म दिया है। देखें संबंधित वीडिओ :
यह विवाह अल्मोड़ा मुख्यालय के चीनाखान (Chinakhana) निवासी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (Oil and Natural Gas Corporation-ONGC) से सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक ध्रुव रंजन जोशी (Dhruv Ranjan Joshi) और प्रतिभा जोशी (Pratibha Joshi) की पुत्री श्रीपूर्णा जोशी का फ्रांस निवासी और्हेल्यैं गैरंपों के साथ गुरुवार को कसारदेवी स्थित एक पर्यटन आवास (Resort) में आयोजित हुआ। विवाह समारोह में स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।
शिक्षा, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय परिचय से बना वैवाहिक संबंध
श्रीपूर्णा जोशी की शैक्षणिक और व्यावसायिक पृष्ठभूमि
श्रीपूर्णा जोशी ने दिल्ली (Delhi) से जनसंचार (Mass Communication) में स्नातक उपाधि प्राप्त की है। इसके पश्चात भारतीय विद्या भवन (Bharatiya Vidya Bhavan), दिल्ली से दूरदर्शन एवं चलचित्र निर्माण (Television and Film Production) में स्नातकोत्तर (Post Graduation) अध्ययन किया और ग्राफिक डिज़ाइन (Graphic Design) में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है।
वर्ष 2020 में उन्होंने फ्रांस की टूलूज़ विश्वविद्यालय (Toulouse University) से विपणन प्रबंधन एवं संचार (Marketing Managing and Communication) विषय में विज्ञान स्नातकोत्तर (Master of Science) उपाधि अर्जित की। वर्ष 2021 में फ्रांस की स्किपर कंपनी (Skipper Company) में डाटा विश्लेषक (Data Analyst) के रूप में कार्य प्रारम्भ किया और वर्तमान में फ्रांस स्थित विश्लेषण एवं रूपांतरण कंपनी (Analytics and Conversion Company) में डाटा विश्लेषक प्रबंधक (Data Analyst Manager) के पद पर कार्यरत हैं।
अंतरराष्ट्रीय संबंध से विवाह तक का सफर

करीब पाँच वर्षों से फ्रांस में कार्यरत श्रीपूर्णा जोशी की पहचान और्हेल्यैं गैरंपों से वहीं हुई। समय के साथ दोनों ने विवाह का निर्णय लिया और भारतीय परंपरा के अनुसार उत्तराखंड में वैवाहिक संस्कार आयोजित किये।
सांस्कृतिक समन्वय और सामाजिक संदेश
कुमाउनी परंपरा के अनुसार संपन्न इस विवाह को स्थानीय नागरिकों ने सांस्कृतिक समन्वय और वैश्विक सामाजिक संवाद का उदाहरण बताया। अंतरराष्ट्रीय विवाहों से विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ और सहयोग को बढ़ावा मिलने की बात भी सामने आई।
क्या ऐसे अंतर-सांस्कृतिक विवाह वैश्विक समाज में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा देंगे? यह विवाह सांस्कृतिक विविधता और परंपरागत मूल्यों के संगम का प्रतीक माना जा रहा है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Almora Bride-French Groom) :
Almora Bride-French Groom, Intercultural Marriage Uttarakhand News, Almora Kasar Devi Wedding Ceremony, Cross Cultural Marriage India France, Uttarakhand Cultural Tourism News, International Marriage Hindu Rituals India, Global Cultural Exchange India News, Almora Social Event Uttarakhand, Indian Traditional Wedding Ceremony Uttarakhand, Uttarakhand International Relations Society, Cultural Integration Marriage India, #CrossCulturalMarriage #GlobalSocialIntegration #CulturalExchangePolicy #InternationalRelationsSociety #UttarakhandTourism
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।