नवीन समाचार

नवीन दृष्टि के साथ उत्तराखंड का सबसे पुराना विश्वसनीय समाचार माध्यम | जून 2009 से

भवाली में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रकरण में भाजपा ने किया प्रदर्शन, एक सभासद पर पाकिस्तानी संबंधों सहित गंभीर आरोपों की जांच की मांग

Arop Allegations
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 फरवरी 2026 (Allegations on Councilor)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद (Nainital District) अंतर्गत भवाली (Bhowali) से एक संवेदनशील और सामाजिक प्रभाव से जुड़ा मामला सामने आया है। भवाली में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के एक सभासद पर पाकिस्तानी संबंध होने और उसके द्वाराय लैंड जिहाद और लव जिहाद को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।  देखें संबंधित वीडिओ :

भूमि, जनसांख्यिकी और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा

(Allegations On Councilor)प्रदर्शन के दौरान भाजपा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा (Bhavna Mehra) ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर क्षेत्र की जनसांख्यिकी बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विषय केवल भूमि से जुड़ा नहीं है, बल्कि सामाजिक संतुलन और क्षेत्र की सुरक्षा से भी संबंधित है। उनका कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसके दूरगामी दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। पढ़ें पूर्व संबंधित समाचार : भवाली में नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का मामला, आरोपित गिरफ्तार, ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन और बाजार बंद से बढ़ा तनाव

सभासद पर पाकिस्तानी संबंधों का आरोप

भाजपा नेता प्रकाश आर्या (Prakash Arya) ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के एक वर्तमान सभासद, जिनके परिजन पाकिस्तान (Pakistan) में रहते हैं, विशेष समुदाय के लोगों को टमट्यूड़ा–रेहड़ क्षेत्र में बसाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मस्जिद की भूमि की भी जांच कराने की मांग की और कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसी गतिविधियों में संलिप्त हैं। उनका कहना था कि इन तथ्यों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पढ़ें पूर्व संबंधित समाचार : भवाली बाईपास में मध्य प्रदेश नंबर की लावारिस बाइक मिलने से बढ़ी अनिश्चितता, नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के बाद भवन ध्वस्तीकरण का नोटिस..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अपराध और सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त, बनभूलपुरा के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर, चिकित्सालयों और ट्रॉमा सेंटरों का होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट

प्रशासनिक भूमिका पर उठे प्रश्न

भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट (Himanshu Bisht) ने भूमि खरीद–फरोख्त में नगरपालिका प्रशासन की भूमिका पर प्रश्न खड़े किये। उन्होंने कहा कि अवैध भूमि पर बिजली और पानी के संयोजनों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नगर पालिका की मिलीभगत से दिये जा रहे हैं। वहीं भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट (Manoj Bhatt) ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय द्वारा अवैध भूमि पर बनाए गए भवनों का असेसमेंट (Assessment) यानी कर निर्धारण भी कर दिया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है। संबंधित समाचार : भवाली रोड पर बड़ी दुर्घटना टली, 100-150 मीटर गहरी खाई में गिरे युवक को पुलिस व एसडीआरएफ ने सकुशल बचाया  

जांच और कार्रवाई की मांग

अधिवक्ता शिवांशु जोशी (Shivanshu Joshi) ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

नगरपालिका प्रशासन का पक्ष

इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार (Sudhir Kumar) ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। यह समिति 15 दिनों के भीतर रेहड़–टमट्यूड़ा क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रशासन के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ध्वस्तीकरण करण के लिए 3 दिन पूरे होने के बाद अब 15 दिन का नोटिस

नगर पालिका ने आरोपी के रेहड़ टमट्यूड़ा निवासी पिता मो. नजीर हुसैन नज्जू को गत 5 फरवरी को तीन दिन के भीतर दस्तावेज नगर पालिका में जमा करने को कहा था, जबकि आज सोमवार को तय अवधि बीत जाने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप 15 दिन का नोटिस दे दिया गया है। कहा है कि अन्यथा भवन को ध्वस्त भी किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इस बीच पुलिस पूरे भवाली क्षेत्र में सत्यापन अभियान भी चलाए हुए है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  एसएससी ऑनलाइन परीक्षा नकल प्रकरण में बड़े खुलासों के संकेत, कई राज्यों तक फैला नेटवर्क जांच के घेरे में

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

प्रदर्शन के दौरान मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, महामंत्री अमित पांडेय, गौतम मटियाली, राजेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, हिमांशु रावत, उज्ज्वल चंद्रा, वैभव आनंद, रेहान, आयुष कुमार, विद्या पढ़ालनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह प्रकरण न केवल एक आपराधिक घटना से जुड़ा है, बल्कि भूमि, प्रशासनिक पारदर्शिता और सामाजिक संतुलन जैसे व्यापक मुद्दों को भी सामने लाता है। क्या जांच के बाद आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी। यह आने वाले दिनों में सामने आएगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नाम सागर बताकर युवती को पहाड़ घुमाने ले जा रहा था सरफराज, लोगों ने चेहरे पर कालिख पोत दी और हाथों में चूड़ियां पहना दीं
Tags (Allegations on Councilor) :

Allegations on Councilor, Bhowali BJP Protest News, Nainital Minor Rape Case Protest, Uttarakhand Municipal Land Dispute, Allegations Against Bhowali Councillor, Child Safety And Law Uttarakhand, Urban Governance Accountability India, Municipal Illegal Construction Probe, Political Protest In Bhowali, Law And Order Issues Uttarakhand, Public Policy And Security India, #LawAndOrder #UrbanGovernance #ChildSafetyLaw #MunicipalAccountability #PublicPolicy