नैनीताल में आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पहली बार विराट हिंदू सम्मेलन, पलायन और सामाजिक मुद्दों पर कही गईं बड़ी बातें

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 20 फरवरी 2026 (Grand Hindu Convention)। नैनीताल (Nainital) जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh-RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को पहली बार विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। डीएसए -फ्लैट्स मैदान (DSA-Flats Ground) में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ उत्तराखंड में पलायन का विषय प्रमुख रूप से उठाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।

जुलूस और कलश यात्रा के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

Grand Hindu Conventionसम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में साध्वी डॉ. प्राची (Sadhvi Dr Prachi) पहुंचीं, जिनका नगर में वाहन जुलूस के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम के गायन से हुआ। इससे पूर्व पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय महिलाओं ने नयना देवी मंदिर (Naina Devi Temple) से डीएसए मैदान तक कलश यात्रा निकाली।

साध्वी प्राची ने अपने संबोधन में उत्तराखंड की पलायन समस्या को नए संदर्भ में जोड़ते हुए राज्यवासियों से अपने मूल स्थान पर बने रहने और पलायन न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। इसकी रमणीकता पर विधर्मियों की नजर लगी हुई है। यहां के हिंदू अगर अपनी भूमि को छोड़ेंगे तो यह आ जाएंगे। उन्होंने कहा हिंदू जब-जब बंटा या घटा है, कट गया है।

डॉ. साध्वी ने कहा कि आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में ऐसे ही एक लाख विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस न होता तो आज देश में राम मंदिर न बना होता, कश्मीर से धारा 370 न हटी होती और मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति न मिली होती। उन्होंने कहा आरएसएस का किसी भी धर्म से विरोध नहीं है, लेकिन किसी भी धर्म के गद्दार स्वीकार नहीं हैं।

उन्होंने यूजीसी (UGC) के मुद्दे पर भी कहा कि हिंदुओं को इस मुद्दे पर बंटना नहीं है। कहा कि इसका समाधान शीघ्र होने की अपेक्षा है।

अन्य वक्ताओं ने भी रखे विचार

Grand Hindu Conventionकार्यक्रम में वृंदावन (Vrindavan) के चित्रगुप्त पीठ (Chitragupt Peeth) के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त (Swami Sachchidanand Chitragupt) ने भी संबोधित किया। उन्होंने समाज में बढ़ती नशा प्रवृत्ति और युवाओं से जुड़े सामाजिक विषयों पर सावधानी बरतने का आह्वान किया। कहा कि उत्तराखंड में लव, लैंड व थूक के साथ व्यवसाय जिहाद और नशा जिहाद भी चल रहे हैं। कहा कि हिंदू युवकों को साजिशन नशे और युवतियों को लव जिहाद में धकेला जा रहा है।

उन्होंने हिंदू युवक व युवतियों से इससे सावधान व दूर रहने का आह्वान किया। दोनों वक्ताओं ने राज्य की धामी सरकार की मजारों व मदरसों के विरुद्ध चलाए गये अभियानों की प्रशंसा की और इन प्रवृत्तियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता जताई। वक्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा मजारों और मदरसों के विरुद्ध चलाए गये अभियानों का उल्लेख करते हुए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

सम्मान समारोह और स्थानीय भागीदारी

कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समाज (Valmiki Samaj) के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। स्थानीय विधायक मनोज कुमार (Manoj Kumar) तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (Bhartiya Valmiki Dharm Samaj) के पदाधिकारियों की अगुवाई में मंचासीन अतिथियों को पगड़ी और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें :  एनएच-74 मुआवजा अनियमितता प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, 13.89 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ललित तिवारी (Dr Lalit Tiwari) ने की। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे शताब्दी कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है और देशभर में ऐसे अनेक आयोजन प्रस्तावित हैं।

22 फरवरी को भवाली पालिका मैदान में हिन्दू सम्मेलन

संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 22 फरवरी को भवाली के पालिका मैदान में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजन देव भूमि धर्म जागरण समिति के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश देना है। नगर व आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

क्यों महत्वपूर्ण है आयोजन

विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे बड़े सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन राज्य में वैचारिक विमर्श, सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक संवाद को प्रभावित करते हैं। उत्तराखंड में पलायन, युवाओं की भूमिका और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दे आने वाले समय में सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल जेल में बंद एचआईवी से ग्रस्त विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मृत्यु...

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Grand Hindu Convention) :

Grand Hindu Convention, Nainital Virat Hindu Sammelan RSS Centenary Event, Sadhvi Prachi Speech Migration Issue Uttarakhand, DSA Ground Public Conference Nainital News, RSS 100 Years Celebration Uttarakhand Program, Kalash Yatra Naina Devi Temple Event, Social Issues Discussion Nainital Conference, Uttarakhand Palayan Debate Public Meeting, Swami Sachchidanand Chitragupt Address News, Valmiki Samaj Felicitation Nainital Event, Large Religious Gathering Uttarakhand 2026, #RSS100Years #ViratHinduSammelan #NainitalEvent #SocialDialogue #MigrationIssue #CommunityEngagement #UttarakhandSociety #PublicGathering #CulturalEventIndia #UttarakhandNew

Leave a Reply