नैनीताल जनपद में न्याय, सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अहम घटनाक्रम, अपराध से उपलब्धि तक के 6 प्रमुख समाचार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 11 फरवरी 2026 (Nainital News 11 Feb 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद से एक साथ कई ऐसे घटनाक्रम सामने आए हैं, जो न्यायिक प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, शिक्षा में उपलब्धि और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रेखांकित करते हैं। कहीं गंभीर आपराधिक अभियोगों पर न्यायालय की सुनवाई चल रही है, तो कहीं छात्रा की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि ने जनपद का नाम रोशन किया है। वहीं, पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए समाज को स्पष्ट संदेश दिया है।

नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में ठेकेदार उस्मान खान की जमानत पर सुनवाई टली

नैनीताल नगर में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के चर्चित प्रकरण में आरोपित ठेकेदार उस्मान खान (Usman Khan) की जमानत प्रार्थनापत्र पर उच्च न्यायालय (High Court) में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति आलोक कुमार मेहरा (Justice Alok Kumar Mehra) की एकलपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल कोई राहत प्रदान नहीं की और अगली सुनवाई की तिथि 16 फरवरी 2026 नियत की। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2025 में इस अभियोग के दर्ज होने के बाद नगर में कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन और आंदोलन हुए थे। आरोपित तब से कारागार में निरुद्ध है।

राष्ट्रीय परीक्षा में नैनीताल की छात्रा ने बढ़ाया मान

(Nainital News 11 Feb 2026)कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University) के डीएसबी परिसर (DSB Campus) के शिक्षा विभाग आईटीईपी (ITEP) की छात्रा स्नेहा मुरारी (Sneha Murari) ने भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा–2026 (Bharat Bauddhik National Examination 2026) में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 25 हजार रुपये की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई। परीक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, आयुर्वेद, वैदिक गणित और खगोल विज्ञान जैसे 21 मॉड्यूल शामिल थे। कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत (Prof Colonel Diwan S Rawat) सहित विश्वविद्यालय परिवार ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं।

मंगलसूत्र झपटमारी के आरोप में पकड़ा गया फिरोज गांधी 

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 265172402महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में नैनीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी (Dr Manjunath TC) के निर्देशन में मुखानी पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने मंगलसूत्र झपटमारी की घटनाओं का अनावरण किया। गिरफ्तार आरोपित फिरोज गांधी (Firoz Gandhi) पुत्र नंद राम निवासी पदमपुर थाना मिलकखाना तहसील स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के कब्जे से आभूषण बरामद किए गए हैं, जबकि दूसरा आरोपित फरार है। आरोपित के विरुद्ध उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई अभियोग दर्ज पाए गए हैं।

डायल 112 पर झूठी सूचना देने पर जुर्माना

आपातकालीन सेवा डायल 112 के दुरुपयोग पर मुखानी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गोलीबारी की झूठी सूचना देने वाले युवक तुषार कवड़वाल (Tushar Kavdwal) के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आपात सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

अंतरराष्ट्रीय दिवस पर छात्राओं को विधिक और स्वास्थ्य जागरूकता

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1127607396राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट (Government Girls Inter College Betalghat) में विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल (District Legal Services Authority Nainital) के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम 2012 (POCSO Act 2012), समानता के अधिकार, किशोरावस्था के स्वास्थ्य परिवर्तन और व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के 4 समाचार : आदेश के विरोध में प्रदर्शन, भाजपा नेताओं का पुतला फूका, गुलदार की खाल व हड्डियों की तस्करी के मामले में अपडेट, आरक्षी से भर्ती होकर निरीक्षक पद पर पदोन्नति व विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

अधिवक्ताओं का धरना, प्रशासन से लिखित आश्वासन

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1076101014नैनीताल जिला बार एसोसिएशन (District Bar Association Nainital) के अधिवक्ताओं ने राजस्व अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना दिया। अपर जिलाधिकारी विवेक राय (Vivek Rai) ने मौके पर पहुंचकर कार्यप्रणाली में सुधार का लिखित आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर 23 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

धरने में अध्यक्षअ के साथ सचिव दीपक रूवाली, उपाध्यक्ष शंकर चौहान, दीपक दत्त, ओंकार गोस्वामी, नीरज साह, ज्योति प्रकाश सिंह बोरा, प्रताप सिंह पडियार, शरद साह, अरुण बिष्ट, अनिल बिष्ट, कमल चिलवाल, सुभाष जोशी, रवि आर्या, मनीष कांडपाल, दीपक दानू, नीरज गोस्वामी, जितेंद्र बंगारी, गजेंद्र मेहरा, प्रदीप परगाई, तरुण चंद्रा, निर्मल कुमार, प्रदीप प्रसाद, एसके गोयल, प्रीति साह, किरन आर्या, जया आर्या, हेमंत कुमार सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

समग्र परिदृश्य

ये सभी घटनाएं दर्शाती हैं कि नैनीताल जनपद में एक ओर न्यायिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं सक्रिय हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षा, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रयास भी निरंतर जारी हैं। यह संतुलन ही किसी भी समाज के स्वस्थ विकास की आधारशिला होता है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

यह भी पढ़ें :  विकासनगर में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, नौ पन्नों के पत्र में पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 11 Feb 2026) :

Nainital News 11 Feb 2026, Nainital Minor Rape Case Bail Hearing, Uttarakhand High Court Criminal Case Update, National Intellectual Exam Result Uttarakhand, Nainital University Student National Rank, Mangalsutra Snatching Case Haldwani Police, Women Safety Crime Investigation Uttarakhand, Dial 112 False Information Penalty Case, Nainital Police Emergency Misuse Action, Women Legal Awareness Program Nainital, Nainital Bar Association Protest News, #CriminalJusticeSystem #WomenSafetyLaw #ChildProtectionAct #PoliceActionUttarakhand #JudicialProcessIndia #EducationAchievement #PublicSafetyGovernance #LegalAwareness #EmergencyServicesMisuse #UttarakhandNews

Leave a Reply