नैनीताल के ‘नवीन समाचार’ : ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, शिक्षक नवीन पाण्डे को मिल अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद में पद और छात्रा रेखा का विद्यालयी राष्ट्रीय हॉकी टीम में चयन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में 590 लोगों को मिला लाभ, 88 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 30 दिसंबर 2025 (Nainital News 30 December 2025)। मंगलवार को नैनीताल जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनता की समस्याएं सुनीं और अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। शिविर में कुल 590 लोगों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं का सीधा लाभ लिया, जबकि 88 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया।

(Nainital News 30 December 2025इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास और महिलाओं व युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करना है। शिविर में सड़क, पेयजल, विद्युत, जंगली जानवरों से सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन सहित अनेक समस्याएं सामने आईं, जिन पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शिप्रा नदी की गंदगी, राष्ट्रीय राजमार्ग पर शौचालय निर्माण और अधूरी पेयजल योजनाओं पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि शेष समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। विधायक सरिता आर्या और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने इसे सरकार और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बताया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां, पेंशन आवेदन, कृषि यंत्र, पशुपालन सेवाएं सहित अनेक सेवाएं प्रदान की गईं।

शिक्षक नवीन पाण्डे अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के नैनीताल जिलाध्यक्ष नियुक्त

d620b51b7e9db0d60a7f28b9d9742b1a 1113132297नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद ने नैनीताल निवासी शिक्षक और उदघोषक नवीन पांडे को नैनीताल जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। परिषद के उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के पूर्व संस्कृत शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज की ओर से उनकी नियुक्ति का आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि शिक्षा विभाग में तीन दशकों की सेवाओं के साथ-साथ हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए नवीन को यह दायित्व सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि नवीन पाण्डे शिक्षा विभाग में व्यायाम शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही वे वर्ष 2000 से यानी पिछले 25 वर्षों से उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न बड़े आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल उदघोषक के रूप में सक्रिय रहे हैं। हाल ही में आयोजित अड़तीसवें राष्ट्रीय खेलों में भी उन्होंने उदघोषणा की थी। वर्ष 2012 में उन्हें शिक्षा विभाग का आधिकारिक उदघोषक भी नियुक्त किया गया था।

उनकी नियुक्ति पर विधायक सरिता आर्या, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी केना चौहान ग्रोवर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

नैनीताल की छात्रा रेखा का विद्यालयी राष्ट्रीय हॉकी टीम में चयन

172981e7228ed4c8537802a4653237ce 443935222नैनीताल। नैनीताल के मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा रेखा आर्या का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी स्कूल हॉकी की अंडर-14 प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ है। रेखा आगामी दो से दस जनवरी तक ग्वालियर में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शबनम अहमद, प्रबंधक विनय साह, खेल शिक्षिका पुष्पा दर्म्वाल, रश्मि पुरोहित, पूनम दुहन, समस्त विद्यालय कर्मी, हॉकी कोच सुनील कुमार, भगवत मेर और कमल बिष्ट सहित अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :  फ्लैट्स मैदान विवाद पर खेल विभाग का पक्ष, कहा–केवल खेल आयोजन और खिलाड़ियों का हित उद्देश्य, संयुक्त प्रतियोगिता के लिए तैयार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नैनीताल में प्रदर्शन, पुतला दहन

नैनीताल। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही कथित बर्बरता के विरोध में नैनीताल में हिंदूवादी संगठनों ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड स्थित पुलिस चैक पोस्ट के समीप एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने मॉल रोड पर बांग्लादेश का पुतला दहन किया और जूते मारकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध, जिहादी मानसिकता के खिलाफ नारे और भारत सरकार से कड़े कूटनीतिक कदम उठाने की मांग लिखी थी।

इस दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए गए। आंदोलन का आयोजन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की ओर से किया गया, जिसमें राजीव साह, मनोज कुमार, आदित्य दत्त, कुलदीप, अनिल ठाकुर, कुंदन सिंह तिलारा, कुनाल बेदी, आकाश और अमरीक चौधरी सहित कई लोग शामिल रहे। संगठन से जुड़े अनिल ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में पत्नी द्वारा पति को दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने के विवाद में कार्रवाई, पति और महिला पर प्राथमिकी दर्ज

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 30 December 2025) :

Nainital News 30 December 2025, Uttarakhand Government Camp Benefits, Nainital Public Grievance Camp, Jan Jan Ki Sarkar Program Uttarakhand, International Hindi Parishad Appointment, Hindi Language Promotion Uttarakhand, Nainital Teacher News, Student Sports Achievement Uttarakhand, School Hockey Team Selection India, Women And Youth Empowerment Uttarakhand, Positive News From Nainital,

Leave a Reply