नैनीताल के आज के 5 चुनिंदा नवीन समाचार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

1. नेपाल में प्रशिक्षण हेतु पंकज दास को आमंत्रण

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जनवरी  2026 (Nainital News 8 Jan 2025)। नैनीताल के खुर्पाताल निवासी पर्यटन विशेषज्ञ पंकज दास को नेपाल के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों ने 8 से 15 जनवरी तक प्रशिक्षण एवं शैक्षिक मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कियात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र में तीन दशक का रखने वाले पंकज लगभग तीन वर्ष पूर्व उन्होंने जिम कार्बेट स्थित एक निजी संस्थान में निदेशक पद से त्यागपत्र देने के बाद से एरिक्सन, भारतीय रिजर्व बैंक, वोडाफोन, रैनबैक्सी, ग्लैक्सो सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों को प्रशिक्षण और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्रबंधन एवं पर्यटन के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन दे रहे है।

Nainital News 8 Jan 2025पंकज ने बताया कि नेपाल प्रवास के दौरान वह प्रशिक्षण, शैक्षणिक परामर्श और भारत-नेपाल पर्यटन विषय पर अपने अनुभव साझा करेंगे तथा उत्तराखंड पर्यटन के प्रचार-प्रसार में भी योगदान देंगे। पंकज दास और उनकी पत्नी कविता संतोष फाउंडेशन के माध्यम से उत्तराखंड और अयोध्या के बच्चों के लिए निःस्वार्थ शैक्षिक सेवा एवं मार्गदर्शन का कार्य भी निरंतर कर रहे हैं।

2. पर्यावरणविद प्रो. माधव गाडगिल का निधन, कूटा ने व्यक्त किया शोक

नैनीताल। पारिस्थितिकी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रख्यात पर्यावरणविद प्रो. माधव गाडगिल का 83 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हो गया। उनके निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि प्रो. गाडगिल का योगदान पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी अध्ययन और सामुदायिक आधारित संसाधन प्रबंधन में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, विशेष रूप से पश्चिमी घाट क्षेत्र के लिए।

25d30309457bbb4f088ae4448cf36193 571747444उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान में पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र की स्थापना की, नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व के गठन में अहम भूमिका निभाई तथा गाडगिल समिति की रिपोर्ट के माध्यम से पश्चिमी घाट को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने और खनन पर प्रतिबंध की सिफारिश की।

उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और वर्ष 2024 में संयुक्त राष्ट्र का चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार प्रदान किया गया था। कूटा की ओर से डॉ.नीलू लोधियाल, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.युगल जोशी, डॉ.संतोष कुमार, डॉ.कुबेर गिनती, डॉ.शिवांगी, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.अनिल बिष्ट, डॉ.अशोक कुमार, डॉ.रितेश साह, एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ.बीएस कालाकोटी, डॉ.एसएस सामंत, डॉ.जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल और डॉ.मीना पांडे ने भी प्रो. गाडगिल के निधन को पर्यावरण जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है।

3. काठगोदाम-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग को दो-लेन करने का रास्ता साफ

नैनीताल। काठगोदाम-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग को दो-लेन करने की दिशा में बड़ी बाधा दूर हो गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की सख्ती के बाद करीब 35 किलोमीटर लंबे एनएच-87 के चौड़ीकरण के लिए दस गांवों की 8.32 हेक्टेअर निजी भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। सक्षम प्राधिकरण भूमि अधिग्रहण और अपर जिलाधिकारी वित्त नैनीताल की ओर से लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बताया गया है कि इस परियोजना से लगभग 200 परिवारों के मकान, दुकानें और कृषि भूमि प्रभावित होंगी।

उल्लेखनीय है कि यह परियोजना वर्ष 2014 में स्वीकृत हुई थी और वर्ष 2024 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 709.54 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी मिली थी। भूमि अधिग्रहण की जद में आने वाली निजी भूमि का सर्वे, अधिसूचना और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड हल्द्वानी के अनुसार चौड़ीकरण में शामिल 48 हेक्टेअर वन भूमि के हस्तांतरण का प्रस्ताव केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

वर्तमान में सात से दस मीटर चौड़ी सड़क को 18 से 24 मीटर तक चौड़ा किये जाने की योजना है। इससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होगी। इसके निर्माण से काठगोदाम, रानीबाग चौहानपाटा, चोपड़ा, डोलमार, ज्योली, ज्योलीकोट, बेलुवाखान, बल्यूटी, मोगा दोगड़ा आदि गांव प्रभावित होंगे। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बाजार दर का चार गुना और नगर क्षेत्र में दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। परियोजना में लगभग 14 हजार पेड़ों के कटान का अनुमान है, जबकि अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों को भी हटाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी के अनुसार विभागीय रिपोर्ट मिलने के बाद अंतिम चरण में थ्री जी अवार्ड घोषित कर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  उम्र सिर्फ एक संख्या है, 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीते

4. बीडी पांडे जिला अस्पताल में चोरी की कोशिश, युवक रंगे हाथ पकड़ा गया

नैनीताल। नैनीताल स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में चोरी की कोशिश करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक महिला शौचालय के रोशनदान से भीतर घुसा था। चिकित्सालय में तैनात सुरक्षा कर्मी को बाथरूम के भीतर संदिग्ध आवाज सुनाई देने पर मामला सामने आया। ताला खोलने पर युवक चोरी की नीयत से अंदर पाया गया, जिसकी सूचना तत्काल चिकित्सालय प्रबंधन ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक के पास से चोरी से संबंधित कोई सामान बरामद नहीं हुआ। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि आरोपित युवक कार्तिक का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और चोरी की पुष्टि होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

5. कुमाऊँ विश्वविद्यालय में शोधार्थियों से कुलपति का खुला संवाद, समस्याओं और सुझावों पर हुई चर्चा

fd027f8dc102a7bba40dc7bde937b6f2 1132776601नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों के पीएचडी शोधार्थियों और रिसर्च एसोसिएट्स के साथ शोधार्थी-केंद्रित ओपन हाउस संवाद किया। इस संवाद में आंतरिक संकाय सदस्यों को शामिल नहीं किया गया, जिससे शोधार्थियों ने बिना संकोच अपनी शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं व सुझाव सामने रखे। संवाद में पेयजल की नियमित उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, वाईफाई कनेक्टिविटी, शोध सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण की आवश्यकता तथा फैलोशिप में हो रही देरी जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

कुलपति ने शोधार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शोध, अकादमिक अनुशासन और नैतिक शोध आचरण पर बल दिया तथा स्कोपस सूचीबद्ध जर्नलों में शोध प्रकाशन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने शोधार्थियों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए शोध-अनुकूल वातावरण के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। शोधार्थियों ने पिछले दो वर्षों में आंतरिक शोध अनुदान और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सहभागिता हेतु दी गई सहायता की सराहना करते हुए इसे शोध की गुणवत्ता और पहचान बढ़ाने में उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें :  मंगलौर में उपचार के दौरान महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके वस्त्र ऊपर उठाए और... फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंडसे संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 8 Jan 2025) : 

Nainital News 8 Jan 2025, Pankaj Das Invited For Tourism Training In Nepal, Nainital Tourism Expert Nepal Invitation, Uttarakhand Tourism Pankaj Das Invited For Tourism Training In Nepal, Nainital Tourism Expert Nepal Invitation, Uttarakhand Tourism Training International Program, India Nepal Tourism Academic Collaboration, Tourism Education And Training Nepal Universities, Nainital Based Tourism Consultant International Training, Uttarakhand Tourism Promotion In Nepal, Cross Border Tourism Education India Nepal, Tourism Management Training South Asia, Nainital News On International Tourism Training,

 

Leave a Reply