नवीन समाचार, देहरादून, 11 दिसंबर 2024 (Body of 2-5 day Girl Donated-First case of India) । दून चिकित्सालय में महज ढाई दिन की बच्ची का देह दान किया गया। बच्ची का निधन आज सुबह ही हृदय संबंधी रोग (एसफिक्सिया) के कारण हुआ। इतनी कम उम्र में देह दान का यह देश का पहला मामला बताया जा रहा है। बच्ची का नाम ‘सरस्वती’ रखा गया। यह मामला समाज को देह दान के प्रति नई प्रेरणा और जागरूकता प्रदान करेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता राम मिहर हरिद्वार की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। हरिद्वार के डॉ. राजेंद्र सैनी ने बच्ची के परिवार को देह दान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद परिवार ने दधीचि देह दान समिति के सदस्य मुकेश गोयल से संपर्क किया और बच्ची का देह दान किया गया।
एनॉटमी विभाग के संकायाध्यक्ष डॉ. एमके पंत और सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि बच्ची का शव लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए थर्मलीन का लेप लगाया जाएगा। बच्ची के अंगों को दून मेडिकल कॉलेज के म्यूजियम में रखा जाएगा, जो वर्षों तक संरक्षित रहेंगे और देह दान के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बनेंगे। (Body of 2-5 day Girl Donated-First case of India)
(Body of 2-5 day Girl Donated-First case of India, Dehradun News, Uttarakhand News, Body Donation, Dehdan, Youngest Age Body Donation,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















