नवीन समाचार, नैनीताल, 27 जून 2023। (Landslide in Nainital) कमजोर पहाड़ों वाली पर्वतीय पर्यटन नगरी में अभी मॉनसूनी वर्षा एक तरह से ठीक से शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन भूस्खलन की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय में मंगलवार सुबह करीब सात बजे राजकीय पॉलीटेक्निक के पास छात्रावास से पहले किलबरी रोड पर भूस्खलन हुआ है। इससे संकरी किलबरी रोड का करीब आधा हिस्सा ध्वस्त होकर एटीआई यानी उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के आवासों के पास ऊपर से जोरदार आवाज के साथ गिर पड़ा।
गनीमत रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। अलबत्ता, बताया गया है कि इस कारण क्षेत्र की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, और इस कारण क्षेत्र के राजकीय पॉलीटेक्निक, एटीआई, ओक पार्क, हंस निवास व चीना हाउस आदि क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति बाधित व प्रभावित होने की सूचना है। देखें वीडिओ :
इससे किलबरी, पंगोट, घुग्धू खान, रौखड़ सहित दर्जनों गांवों के लिए वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है, और भविष्य में आवागमन बाधित होने की भी आशंका उत्पन्न हो गई है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुख्यालय आने-जाने के साथ फल-सब्जी व दूध की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व नगर की ठंडी सड़क पर ग्वेलज्यू मंदिर के पास भी पहाड़ से पत्थर गिरने की घटना हो चुकी है। जबकि बीते वर्षों में पाषाण देवी मंदिर के पास हुए भूस्खलन की शासन-प्रशासन के लाख दावों के बावजूद स्थायी मरम्मत का कार्य अब तक शुरू भी नहीं हो पाया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..
Landslide in Nainital : early in the morning, along with the road, the drinking water line was also broken, along with the traffic of a dozen villages, the drinking water supply of the area was also disrupted.
Naveen Samachar, Nainital, 27 June 2023. Monsoon rains haven’t even started properly in the mountainous tourist town with weak mountains, but reports of landslides have started pouring in. A landslide has occurred on Kilbury Road before the hostel near the State Polytechnic in the district headquarters at around seven o’clock on Tuesday morning. Due to this, about half of the narrow Kilbury Road collapsed and fell with a loud sound from above near the residences of ATI i.e. Uttarakhand Academy of Administration.
It is a matter of honor that there was no loss of life. However, it has been told that due to this the drinking water line of the area has been damaged, and due to this, the supply of drinking water in the areas like Government Polytechnic, ATI, Oak Park, Hans Niwas and China House etc. has been reported to be disrupted and affected.
Due to this, movement of vehicles has become difficult for dozens of villages including Kilbari, Pangot, Ghugdhu Khan, Rokhad, and there is a possibility of traffic disruption in future. Due to this, the supply of fruits, vegetables and milk can also be affected along with the movement of regional villagers to the headquarters.
It is noteworthy that before this, there has been an incident of stone falling from the mountain near the Gweljeu temple on the cold road of the city. While in spite of lakhs of claims by the government-administration about the landslide near Pashan Devi temple in the past years, the work of permanent repair has not even started.
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














