नवीन समाचार, नैनीताल, 16 अप्रैल 2023। (Nainital: Vehicle fell into a gorge, 4 tourists injured) नैनीताल से घूमकर लौट रहे सैलानियों की वैगनार कार नैनीताल-कालाढुंगी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दिल्ली नंबर की कार सड़क से करीब 100 मीटर दूर ढलान पर उतर गई। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग मामूली रोड से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं एवं तीन पुरुष शामिल हैं। यह भी पढ़ें : बेटे ने सगी मां से की गलत हरकत ! पिता ने सोते हुए पाटल से ताबड़तोड़ वार कर दिए….
रविवार दिन में हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर नैनीताल की मंगोली चौकी व कालाढुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहन निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढुंगी लाया गया और यहां से उपचार के उपरांत घर भेज दिया गया। चारों घायल जसपुर के निवासी बताए गए हैं। यह भी पढ़ें : रिश्ते की बात चल रही थी, युवक ने नशीला पेय पिलाकर कर दिया दुष्कर्म, फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ब्लेक मेल
मल्लीताल के कोतवाल धर्मवीर सोलंकी और कालाढुंगी के थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना कालाढुंगी से करीब 4 किमी पहले प्रिया बैंड के पास हुई। इस स्थान से पहले अक्सर वाहर ढलान पर न्यूट्रल में आते हैं और यहां अचानक मोड़ पर असंतुलित होकर सड़क से ढलान पर उतर जाते हैं। पूर्व में भी यहां दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन इस पर किसी तरह रोक नहीं लगा पा रहा है। यह भी पढ़ें : नैनीताल आ रहे हैं तो जरूर जान लें यह बात, अन्यथा नहीं मिलेगी आने की अनुमति…
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












