नवीन समाचार, भीमताल, 18 अप्रैल 2023। (father of 3 children jumped into the lake with 14 years younger girl) भीमताल झील में मंगलवार शाम एक युवक और युवती एक साथ कूद गए। हालांकि दोनों को जल्दी ही झील से निकाल लिया गया, लेकिन युवती तो बच गई, जबकि युवक की मौत हो गई। यह भी पढ़ें : महिला करने लगी वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें, व्यक्ति को गंवाने पड़े साढ़े छह लाख रुपये
पहले दोनों को पति-पत्नी बताया जा रहा था। युवती ने भी युवक को अपना पति बताया था। लेकिन मृतक की पहचान तीन बच्चों के पिता, 36 वर्षीय दीपक कुमार गौतम पुत्र अतीश चंद्र गौतम निवासी सरना पदमपुरी धारी के रूप हुई है, जबकि 22 वर्षीय युवती अल्मोड़ा निवासी बताई गई है। मृतक रोडवेज में संविदा पर बस चालक के रूप में कार्यरत था। वर्तमान में वह भवाली डिपो की बस चलाता था। यह भी पढ़ें : शराब पर करम-स्कूलों पर रहम, होम स्टे योजना व हाईवे किनारे के निर्माणों पर नए नियम, धामी कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर मुहर…
युवती के परिजनों ने इस बात से इंकार किया है कि दीपक कुमार उसका पति था। बताया गया है कि दीपक की पत्नी का नाम कल्पना है। इन दिनों वह अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायके खटीमा गई है। यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सरकार के शराब को टेट्रा पैक में बेचने के प्राविधान पर लगाई रोक
भीमताल के थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि भीमताल झील में नौकायन के दौरान एक युवती और एक व्यक्ति झील में कूद गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सीएचसी से हल्द्वानी रेफर किया गया। हल्द्वानी में युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि युवती को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें : नैनीताल के रहस्यमय परी ताल में डूबकर पर्यटक की मौत….
थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस नाव से दोनों कूदे उसमें शराब की बोतल और काजू का पैकेट मिला है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है। बताया गया है कि दीपक दोपहर एक बजे के बाद अपने गांव से निकला था। यह भी पढ़ें : नैनीताल के होटल में युवती ने किया था विषपान, प्रेमी को डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं मिली जमानत…
इस मामले में भीमताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सुविधाएं होतीं या 108 आपातकालीन एंबुलेंस करीब 20 मिनट की देरी से न पहुंचती तो दीपक को बचाया जा सकता था। यह भी पढ़ें : नैनीताल : यूपी में मिली नैनीताल से चोरी हुई मोटरसाइकिल…
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













