उत्तराखंड में अब सरकारी विभाग भी देवता से करवाएंगे न्याय ! वायरल हो रहा एक कार्यालय आदेश

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 मई 2025 (Government Departments will get Justice from God)। उत्तराखंड के चंपावत जनपद के लोहाघाट में एक सरकारी विभाग से धार्मिक मान्यताओं को मानने का अपनी तरह का एक अनूठा मामला सामने आया है। मामला इतना अनूठा है कि सोशल मीडिया पर इस बारे में जमकर चर्चा हो रही है।

25e502b4fb7136c78397f39793a1f6f7 756511177बताया गया है कि यहां लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड में अपर सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत जय प्रकाश नाम के अभियंता की सेवा पुस्तिका कहीं खो गयी है। इस कारण अभियंता काफी परेशान थे।

ऐसे में विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने आज 16 मई को एक कार्यालय आदेश जारी किया है, जिसमें सेवा पुस्तिका को ढूंढने के लिये दैवीय आस्था के आधार पर कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने घरों से दो-दो मुट्ठी चावल लाने को कहा गया है। आदेश में सबके चावलों को किसी मंदिर में डालने की बात भी स्पष्ट तौर पर लिखी गयी है, और विश्वास व्यक्त किया गया है कि देवता ही इस संबंध में न्याय करेंगे।

देखें क्या लिखा है कार्यालय आदेश में (Government Departments will get Justice from God):

उत्तराखंड में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि खण्ड मे कार्यरत ई. जय प्रकाश, अपर सहायक अभियन्ता, की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से खो गई है। कार्यालय में काफी खोजबीन करने के उपरान्त भी सेवा पुस्तिका नहीं मिल पा रही है, जो काफी खेद का विषय है। जिस कारण अधिष्ठान सहायक एवं ई. जय प्रकाश, अपर सहायक अभियन्ता मानसिक रूप से काफी चिन्तित है.

सेवा पुस्तिका न मिलने की दशा में यह विचार आया कि क्यों न कार्यालय के समस्त अधिकारियोंध्कर्मचारियों से दैवीय आस्था के आधार पर अपने-अपने घरों से 2 मुट्ठी चावल मॉग कर किसी मन्दिर में डाल दिया जाय। चावल मन्दिर मे डालने पर वही देवता न्याय करेंगे। अतः सभी से अनुरोध है कि कल दिनांक 17.05.2025 को सभी कार्यालय में उपस्थित होने पर 2 मुट्ठी चावल जमा कर देखें। तांकि समस्या का समाधान हो सके। (Government Departments will get Justice from God)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  

(Government Departments will get Justice from God, Champawat News, Lohaghat News,| Dharm-Astha, 2 Mutthi Chawal se Nyay, Justice from the God, Uttarakhand, Government departments will get justice from the Deity, Office order is going viral, Uttarakhand News, Lohaghat Incident, Viral Government Order, Divine Justice, Faith Based Governance, PWD Uttarakhand, Lost Service Book, Jay Prakash Engineer, Devta Justice System, Social Media Viral News, Unique Government Practices, India Bureaucracy News, Religious Beliefs In Office, Chhampawat News, Office Rituals India, Temple Offering, Devotion In Administration, Unusual Government Orders, Ashutosh Kumar Engineer, Uttarakhand PWD Department,)