नैनीताल में फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की शूटिंग अंतिम चरण में, माल रोड व नैनी झील में रोमांस करते नजर आ रहे गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 6 फरवरी 2026 (Nainital-Tum Mere Ho Shoot)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के विश्व प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन नगर नैनीताल (Nainital) और इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में पिछले एक पखवाड़े से हिंदी फीचर फिल्म (Hindi Feature Film) ‘तुम मेरे हो’ (Tum Mere Ho) की शूटिंग जारी है। निकटवर्ती नौकुचियाताल (Naukuchiatal) और चांफी (Chafi) जैसे शांत प्राकृतिक स्थलों में अधिकांश दृश्य फिल्माने के बाद अब फिल्म का अंतिम चरण नैनीताल नगर में चल रहा है। देखें संबंधित वीडिओ :

बीते दो दिनों से अभिनेता गुरमीत चौधरी (Actor Gurmeet Chaudhary) और नवोदित अभिनेत्री ईशा मालवीय (Actress Isha Malviya) नैनी झील (Naini Lake) और माल रोड (Mall Road) के आसपास रोमांटिक दृश्यों की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि उत्तराखंड एक बार फिर फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरता दिख रहा है। 

https://navinsamachar.com/wp-admin/post.php?post=137497&action=editफिल्म ‘तुम मेरे हो’ का निर्माण नैनीताल की यथार्थ कास्टिंग (Yatharth Casting) के सहयोग से किया जा रहा है। फिल्म में सशक्त कलाकारों की मौजूदगी इसे और खास बनाती है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) की बहन निखत खान (Nikhat Khan) इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम कर चुकीं वरिष्ठ अभिनेत्री लिलेट दुबे (Lillete Dubey) भी प्रमुख किरदार में दिखाई देंगी। देखें संबंधित वीडिओ :

स्थानीय कलाकारों की मजबूत भागीदारी

फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी भरपूर अवसर मिला है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल रही है। चारु तिवारी (Charu Tiwari), हर्षवर्धन वर्मा (Harshvardhan Verma), अनवर रजा (Anwar Raza), बॉबी खान (Bobby Khan), मोनिका जोशी (Monika Joshi), याचना जोशी (Yachna Joshi), प्रिंस दुग्ताल (Prince Dugtal), पुनीत साह (Puneet Sah) और नीमा (Nima), आराध्या (Aaradhya), संस्कृति (Sanskriti) व अद्वित (Advit) जैसे वरिष्ठ एवं बाल कलाकार फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे स्थानीय रोजगार और कला-संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिला है। देखें संबंधित वीडिओ :

गुरमीत चौधरी की लोकप्रियता और नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी

गुरमीत चौधरी वर्ष 2008 में आनंद सागर (Anand Sagar) द्वारा निर्देशित धार्मिक धारावाहिक रामायण (Ramayan) में भगवान राम की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए थे। इस धारावाहिक में सीता के रूप में पर्दे पर उनकी पत्नी बनी देबिना बनर्जी (Debina Banarji) और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया था। हाल ही में वे अपनी पत्नी देबिना के साथ ‘लाफ्टर शेफ’ (Laughter Chef) कार्यक्रम में दिखाई दिए थे, जहां उनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब ईशा मालवीय के साथ उनकी नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर फिल्म उद्योग और प्रशंसकों में खास उत्सुकता है। देखें संबंधित वीडिओ :

फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल पर फिल्मांकन से राज्य की छवि को नई पहचान मिलती है और भविष्य में और भी फिल्म परियोजनाओं का रास्ता खुलता है। क्या यह फिल्म उत्तराखंड को फिर से फिल्म पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगी। यह देखना दिलचस्प होगा। देखें संबंधित वीडिओ :

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के लिए नैनीताल हाईकोर्ट बार में 75.13 प्रतिशत मतदान, 20 फरवरी को शुरू होगी मतगणना

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital-Tum Mere Ho Shoot) :

Nainital-Tum Mere Ho Shoot, Nainital Film Shooting News, Tum Mere Ho Movie Shooting, Gurmeet Choudhary New Film, Isha Malviya Bollywood Debut, Uttarakhand Film Tourism, Hindi Feature Film In Nainital, Mall Road Naini Lake Shooting, Local Artists In Bollywood Film, Indian Film Industry Update, Tourism Boost Through Cinema, #FilmShootingInUttarakhand #TourismPromotion #IndianCinema #FilmIndustryNews #CulturalEconomy

यह भी पढ़ें :  फर्जी आधार-पैन दस्तावेज बनाने वाले जनसेवा केंद्र का अनावरण, एक आरोपित गिरफ्तार

Leave a Reply