नवीन समाचार, नैनीताल, 3 अगस्त 2025 (Noori Parveen-Himanchal se Olympic tak ka Safar)। नैनीताल की निवासी कलाकार नूरी परवीन अली अपनी सशक्त अभिनय यात्रा और असल जीवन की प्रेरणादायक कहानी को लेकर चर्चा में हैं। नूरी इन दिनों एक वेब धारावाहिक ‘हिमाचल से ओलंपिक तक का सफर’ में एक ऐसी संघर्षशील मां ‘कमला’ की भूमिका निभा रही हैं, जो हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गाँव की रहने वाली है और हर सामाजिक बंधन, आर्थिक तंगी और रूढ़ियों से लड़कर अपनी बेटी को तैराकी के माध्यम से ओलंपिक तक पहुँचाने का सपना देखती है। यह धारावाहिक सोमवार चार अगस्त से दूरदर्शन के नेशनल चैनल सोमवार से शुक्रवार तक शाम साढ़े सात बजे प्रसारित किया जाएगा।
धारावाहिक में नूरी के ‘रील परिवार’ के सदस्य

इस धारावाहिक में नूरी की भूमिका उस हर माँ की प्रतीक है, जो अपने बच्चों के लिए हर कठिनाई को पार करने को तैयार रहती है। इस वेब शो में नूरी की बेटी ‘माही’ की भूमिका में कुमकुम परमार, छोटी बेटी ‘इंदु’ की भूमिका में श्रेया खन्ना, बेटे ‘शिखर’ के रूप में सुधीर मिश्रा और पति ‘भरत’ के किरदार में निशिकांत दीक्षित नजर आएंगे। अन्य प्रमुख कलाकारों में श्याम जेठनानी, श्वेता कटारिया, राजीव डे, सरवर आहूजा और अनुपम खेर के छोटे भाई राजू खेर शामिल हैं। इस वेब धारावाहिक का निर्माण बोधि ट्री प्रोडक्शन हाउस व सुपरक्लस्टर द्वारा किया जा रहा है।
कठिन परिस्थितियों में किया काम
नूरी बताती हैं कि इस शो की शूटिंग उन्होंने अपनी असल जिंदगी की एक बेहद दुखद घटना और बड़े ऑपरेशन के कुछ ही दिन बाद शुरू की। शूटिंग शुरू होने से तीन दिन पहले ही उनके टांके खुले थे, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय के प्रति समर्पण को बनाए रखा। इस दौरान उन्हें अपने प्रोडक्शन हाउस का भरपूर साथ और परिवार जैसा स्नेह मिला। नूरी का मानना है कि यदि लगन, मेहनत और परिवार का साथ हो, तो कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है। वह कहती हैं कि यह शो उनके जीवन के बेहद करीब है, क्योंकि जिस मां का किरदार वे निभा रही हैं, वैसा ही संघर्ष उन्होंने भी अपने जीवन में किया है।
‘रियल परिवार’ के सदस्यों का साथ (Noori Parveen-Himanchal se Olympic tak ka Safar)
नैनीताल के युगमंच से अभिनय की शुरुआत करने वाली नूरी कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह मुंबई तक पहुंच पाएंगी। वह अपने अभिनय जीवन की प्रेरणा के लिये स्वर्गीय पिता नजर अली, माता नाहिद बेगम, भाई अथर अली गुड्डू, युगमंच नैनीताल व जहूर आलम और अपने जीवनसाथी उस्मान अली को योगदान देती हैं। वह कहती हैं उन्हें गर्व है कि वह देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हैं और आज मुंबई में अभिनय के क्षेत्र में एक पहचान बना रही हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Noori Parveen-Himanchal se Olympic tak ka Safar, Noori Parveen Ali, Nainital Actress, Inspirational Women, Web Series 2025, Himachal To Olympics, Kamla Character, Doordarshan Serial, Uttarakhand Talent, Struggling Mother Role, Bodhi Tree Productions,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














