नवीन समाचार, रुद्रपुर, 23 जून 2025 (BJP Kisan Morcha Mandal President Jasvir Singh)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में रविवार देर रात भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा पर अज्ञात व्यक्ति ने उनके ही घर में घुसकर जानलेवा गोलीबारी कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए जसवीर सिंह चीमा को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर और बाद में हालत गंभीर होने पर काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
घर में घुसकर की गई फायरिंग
ग्रामसभा मोतियापुर के ग्राम आजाद नगर निवासी जसवीर सिंह चीमा रात में अपने आवास पर सो रहे थे। पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और उन पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और शोरगुल सुनकर हमलावर मौके से फरार हो गया। परिजन जसवीर सिंह को लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय को संदर्भित कर दिया। फिलहाल वे वहां गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने किया निरीक्षण, तहरीर का इंतजार (BJP Kisan Morcha Mandal President Jasvir Singh)
घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक अभय सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें पीड़ित पक्ष से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आरोपित के विरुद्ध विधिसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। साथ ही आरोपित की तलाश को लेकर संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं। (BJP Kisan Morcha Mandal President Jasvir Singh)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(BJP Kisan Morcha Mandal President Jasvir Singh, BJP Leader Attack Uttarakhand, Jasvir Singh Cheema Shot, Gadarspur Firing Incident, BJP Kisan Morcha Leader News,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












