⚠️ नैनीताल में फिर बिगड़ने की कगार पर साम्प्रदायिक सद्भाव, कथित धमकी से भड़के हिंदूवादी संगठन 🕌🕉️

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 जुलाई 2025 (Communal Harmony Deteriorating again in Nainital)उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के सरोवरनगरी क्षेत्र में बुधवार को साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक मुस्लिम युवक से जुड़े प्रकरण के दौरान कोतवाली के पास ही स्थित जामा मस्जिद से कथित धमकी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो उठे और कोतवाली परिसर में एकत्र होकर आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे।

गिटारवादक 30 वर्षीय मुस्लिम युवक पर छेड़छाड़ का आरोप-विवाद में छात्रा के हस्तक्षेप के बाद बढ़ा तनाव

Communal Harmony Deteriorating again in Nainital (Classroom Clash-Students Rough Up Teacher in Nai, (Students accused of assaulting Teacher in School (Theft Outside Police Station-Spiritual Leader (The story tellers car was stolen by breaking its (Police Accused to Reveal Identity of Rape Victimपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मुस्लिम युवक, जो कि गिटार बजाने का कार्य करता है, उस पर किसी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी दौरान नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा बताई जा रही उसकी मित्र युवती ने युवक के पक्ष में पैरवी करते हुए हस्तक्षेप किया।

स्मैक का सेवन कराने का आरोप-हिंदूवादी संगठनों ने लगाया गंभीर आरोप

इस घटना के बाद कुछ हिंदूवादी संगठन कोतवाली पहुंचे और उन्होंने युवक पर छात्रा को स्मैक जैसे नशे की लत लगाने का गंभीर आरोप लगाया। मामला दो समुदायों से जुड़े होने के कारण तनातनी और अधिक बढ़ गई।

कथित धमकी से भड़का मामला-कोतवाली के निकट मस्जिद से कथित चेतावनी

इसी दौरान मल्लीताल कोतवाली के समीप स्थित जामा मस्जिद से एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा कथित रूप से यह कहते हुए धमकी दी गई कि ‘‘इस बार अगर कुछ किया गया तो…’’। इस कथित बयान ने वहां उपस्थित हिंदूवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं को और अधिक आक्रोशित कर दिया।

कार्रवाई की मांग और नारेबाजी-कोतवाली परिसर में बढ़ा तनाव (Communal Harmony Deteriorating again in Nainital)

68e1c7235f639fabfadba16440b6632e 1668906687पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मुस्लिम युवक मल्लीताल कोतवाली में दिन में किसी अन्य युवती से छेड़छाड़ के आरोप में मल्लीताल कोतवाली में बुलाया गया था। इसी दौरान नगर के एक प्रतिष्ठित बालिका इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा, जो युवक की मित्र बताई जा रही है, भी वहां पहुंची और युवक के समर्थन में बोलने लगी। इसी बीच छात्रा को घर पर न पाकर उसके परिजन कोतवाली पहुंचे तो छात्रा उनके साथ घर जाने को तैयार नहीं हुई। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपित युवक उनकी बेटी को स्मैक जैसे नशे की लत लगा रहा था।

इसी दौरान हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गये। उन्होंने युवक पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इसी बीच जामा मस्जिद से जुड़े एक व्यक्ति सोहेल के कथित बयान ‘‘इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे.. देख लेंगे…’’ ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया। इस पर कोतवाली पहुंचे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने आरोपित के विरुद्ध शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की और मध्य रात्रि तक ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते रहे। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें :  लिव-इन संबंध में रह रही देहरादून की छात्रा की प्रसव के बाद मृत्यु, यूसीसी पंजीकरण न होने से उठा कानूनी और सामाजिक प्रश्न

इस बीच कोतवाली में जमे लोगों को पता चला कि आरोपित युवक को पुलिस ने उसके घर भेज दिया है तो वे उसके सूखाताल स्थित घर पहुंच गये और वहां युवक के न मिलने पर उसके पिता नजर खान को पीट दिया। नजर खान को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

कोतवाल ने गुरुवार को बताया कि छात्रा अभी भी कोतवाली में ही है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 30 अप्रैल 2025 को भी नगर में एक 12 वर्षीय हिंदू बालिका से एक 70 वर्षीय मुस्लिम ठेकेदार पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो गया था।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Communal Harmony Deteriorating again in Nainital, Nainital Communal Tension, Nainital Breaking News, Muslim Youth Controversy Nainital, Hindu Muslim Clash Nainital, Mallital Kotwali Incident, Nainital Girl Drug Case, Smack Addiction Allegation, Jama Masjid Nainital, Religious Harmony, Nainital, Uttarakhand, Law and Order,)

यह भी पढ़ें :  नैनीताल टॉप-3 समाचार : अधिवक्ताओं की पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, कैंचीधाम बायपास के लिए मंत्री ने तय की समयसीमा, अंतर-राज्य युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम

 

Leave a Reply