हल्द्वानी: मुस्लिम युवक अन्यत्र सगाई होने के बावजूद हिंदू युवती संग आया था मंदिर और कर रहा था आपत्तिजनक हरकतें, लव जिहाद के आरोप में हुई धुनाई

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 13 फरवरी 2026 (Muslim Youth-Hindu Girl)। नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) स्थित रानीबाग (Ranibagh) के शीतला माता मंदिर (Sheetla Mata Temple) परिसर में गुरुवार को युवक-युवती को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने संदेह होने पर पूछताछ की, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने असलियत खुलने पर युवक की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। प्रकरण ने धार्मिक स्थलों पर आचरण, सामाजिक संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं पर नई पहल, कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल विस्तार, एस्केप टनल का सड़क के रूप में उपयोग और पहली बार देखा जा रहा अल्मोड़ा तक रेल का सपना...

पूछताछ के बाद बढ़ा विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच

(Muslim Youth-Hindu Girl Sheetla Devi Temple Ranibagh | Most Famous Temple in Haldwani | Haldwani  Temple | Uttarakhand Templeप्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन साह (Sachin Sah) निर्माण कार्य का निरीक्षण करने जा रहे थे। मंदिर से पहले बने शेड में युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में बैठा देख उन्होंने आपत्ति जताई और पूछताछ की। बताया गया कि युवक ने पहले सिरदर्द का बहाना बनाया और अपनी पहचान स्पष्ट नहीं की।

मोबाइल जांच के बाद उसकी पहचान उजाला नगर (Ujala Nagar), हल्द्वानी निवासी मुस्लिम युवक के रूप में बताई गई, जो कुसुमखेड़ा (Kusumkhera) में एक सैलून में कार्यरत है। आरोप है कि युवक की कहीं और सगाई होने के बावजूद वह हिन्दू युवती के साथ मंदिर क्षेत्र में आया था और वहाँ भी आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

युवती पक्ष ने कानूनी कार्रवाई से किया इन्कार

सूचना पर काठगोदाम (Kathgodam) चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को चौकी लाया गया। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी बुलाया, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।

अलबत्ता मंदिर समिति के अध्यक्ष ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि युवक मंदिर परिसर के निकट अनुचित व्यवहार कर रहा था, जिससे श्रद्धालुओं में असंतोष की स्थिति बनी। वहीं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी (Amit Kumar Saini) के अनुसार प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्यों महत्वपूर्ण है यह मामला

यह घटना लगातार हिन्दू युवतियों के साथ एक संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा की जा रही अवांछित हरकतों, सार्वजनिक व विशेषकर धार्मिक स्थलों पर आचरण, भीड़ की प्रतिक्रिया और विधिक प्रक्रिया के महत्व को भी रेखांकित करती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि विशेष वर्ग के लोगों को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए और लोगों को भी ऐसे मामलों में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देना और विधिक प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में स्वयं कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को सूचित करें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और निष्पक्ष जांच संभव हो सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में हुए दोहरे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार, देखें वीडिओ सहित...

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Muslim Youth-Hindu Girl) :

Muslim Youth-Hindu Girl, Haldwani Sheetla Mata Temple Incident, Uttarakhand Law And Order News, Ranibagh Temple Controversy Update, Police Investigation Haldwani Case, Public Safety In Religious Places India, Uttarakhand Social Harmony News, Kathgodam Police Inquiry Case, Temple Premises Misconduct News India, Crowd Reaction Law And Order Uttarakhand, Nainital District Crime And Governance News, #HaldwaniNews #LawAndOrderIndia #TempleSecurity #PublicSafetyIndia #PoliceInvestigation #SocialHarmony #UttarakhandPolice #LegalAwareness #CrimePrevention #GovernanceIndia

यह भी पढ़ें :  बनभूलपुरा हिंसा प्रकरण में तीन सह आरोपितों को उच्च न्यायालय से जमानत, मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक को अभी राहत नहीं

Leave a Reply