भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्रहार, रिश्वत लेने पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बर्खास्त

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

बागेश्वर: रिश्वत प्रकरण में कर्नल सुबोध शुक्ला की सेवा समाप्त

नवीन समाचार, देहरादून, 27 मई 2025 (District Sainik Welfare Officer Bageshwar Dismis)। उत्तराखंड सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त कर्नल) सुबोध शुक्ला को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। शुक्ला को गत 26 मई को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी किये। उनके निर्देश के उपरांत बर्खास्तगी के आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्ती से काम कर रही है सरकार

Screenshot 20250527 124653 Amar Ujalaप्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नल सुबोध शुक्ला के विरुद्ध रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी। सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है। गौरतलब है कि शुक्ला सेना से सेवानिवृत्ति के बाद इस पद पर कार्रवाई कर रहे थे। 

पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के हितों की रक्षा को सरकार प्रतिबद्ध (District Sainik Welfare Officer Bageshwar Dismis

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार संबंधी किसी भी शिकायत पर शीघ्र व सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाये, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहरायी जाएं।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  

(District Sainik Welfare Officer Bageshwar Dismis, Bageshwar News, Dehradun News, Uttarakhand News, Dismissed from Job, Uttarakhand government’s big blow on corruption, District Sainik Welfare Officer dismissed for taking bribe, Corruption Action, Bageshwar Dismissal, Army Welfare Officer, Zero Tolerance Policy, Ganesh Joshi, Subodh Shukla Dismissed, Army Welfare Department, Government Action on Corruption, Dehradun News, Anti Corruption Drive, Soldier Welfare Officer Dismissed, Uttarakhand Administration News, Retired Colonel Removed, Transparent Governance Uttarakhand, Ganesh Joshi News, Corruption Free Uttarakhand,)