खाना देने के विवाद में नशेड़ी पति ने की पत्नी की हत्या, गदरपुर पुलिस ने आरोपित को चाकू सहित दबोचा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

-हत्या के बाद भागे पति को पुलिस ने काशीपुर रोड से पकड़ा, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद, हत्या के बाद से था फरार, मृतका के भाई की तहरीर पर हुआ अभियोग दर्ज

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 22 जून 2025 (Drunk Husband Killed His Wife in Family Dispute)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद एक दर्दनाक हत्या में तब्दील हो गया। थाना क्षेत्र के धीमरखेड़ा गांव निवासी शादाब  नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने शुक्रवार 21 जून की शाम नशे की हालत में खाना देने को लेकर विवाद के दौरान अपनी पत्नी मुर्सलीन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। आज गदरपुर पुलिस ने उसे काशीपुर रोड स्थित विश्राम गृह के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

RUDRAPUR MURDER ACCUSED ARRESTEDपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही गदरपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई इस्तकार निवासी मीरापुर मीरगंज, रामपुर ने पुलिस को तहरीर सौंपी और हत्या करने वाले शादाब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की। इस पर गदरपुर थाना में भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और आरोपित की तलाश शुरू की गई।

आरोपित पति ने अपराध स्वीकार किया

आज पुलिस ने सूचना के आधार पर शादाब को मोतियापुर तिराहे से लगभग 300 मीटर आगे काशीपुर रोड पर विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में शादाब ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह लंबे समय से नशे का आदी है। घटना वाले दिन भी उसने नशा किया हुआ था। खाना समय पर न देने की बात पर वह पत्नी से उलझ गया और आवेश में आकर रसोई में रखा चाकू उठाकर उस पर कई वार कर दिए।

यह भी पढ़ें :  लिव-इन संबंध में रह रही देहरादून की छात्रा की प्रसव के बाद मृत्यु, यूसीसी पंजीकरण न होने से उठा कानूनी और सामाजिक प्रश्न

घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों के साथ नशे की प्रवृत्ति के घातक परिणाम रेखांकित (Drunk Husband Killed His Wife in Family Dispute)

गदरपुर थाना प्रभारी के अनुसार, घटना में प्रयुक्त चाकू आरोपित के कब्जे से बरामद कर लिया गया है। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यह घटना राज्य में घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों के साथ नशे की प्रवृत्ति के घातक परिणामों को रेखांकित करती है। (Drunk Husband Killed His Wife in Family Dispute)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Drunk Husband Killed His Wife in Family Dispute, Udham Singh Nagar News, Rudrapur News, Gadarpur News, Hatya, Parivarik Jhagde, Rudrapur Murder News, GadarPur Crime Update, Domestic Dispute Killing, Husband Killed Wife, Chaku Se Hatya, Uttarakhand Crime News, Rudrapur Domestic Violence, GadarPur Police Action, Woman Murdered By Husband, Murder Accused Arrested, Kashipur Road Arrest, Motiyapur Crime Scene, Shadab Wife Murder Case, Nashedi Husband Kills Wife, Rudrapur Police News, Usnagar Crime Update, Viral News Rudrapur, Wife Killing News, Uttarakhand Breaking News, GadarPur Thana News, Drunk husband killed his wife in a dispute over giving food, Gadarpur police arrested the accused with a knife,)

यह भी पढ़ें :  भवाली में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रकरण में भाजपा ने किया प्रदर्शन, एक सभासद पर पाकिस्तानी संबंधों सहित गंभीर आरोपों की जांच की मांग