नवीन समाचार, देहरादून, 6 जुलाई 2025 (Five marriages of the alleged government officer)। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने न केवल आयोग बल्कि पुलिस व शासन को भी चौंका दिया है। एक महिला ने अपने पति के रहस्यमय और धोखेबाज व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच में खुलासा हुआ कि उसका पति एक-दो नहीं, बल्कि पांच महिलाओं से विवाह कर चुका है।
स्वयं को रसूखदार और सरकारी अधिकारी बताता था
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसका पति स्वयं को रसूखदार और सरकारी अधिकारी बताता था। वह नौकरी का बहाना बनाकर महीनों घर से गायब रहता था। इस दौरान वह अलग-अलग महिलाओं के संपर्क में रहता और उनसे विवाह करता रहा। महिला ने यह भी बताया कि कभी वह दुर्घटना में घायल होने का बहाना बनाता, तो कभी धन की आवश्यकता बताकर रुपये मांगता।
अफसरों और राजनेताओं के साथ ली गई तस्वीरें भी दिखाईं
वह लगातार अपना निवास और संपर्क सूत्र बदलता रहा तथा अपनी पहचान छिपाकर हर बार नए झूठ की पटकथा तैयार करता रहा। आरोपित ने अपने को प्रभावशाली दर्शाने के लिए अफसरों और राजनेताओं के साथ ली गई तस्वीरें भी महिला को भेजीं और एक अवसर पर स्वयं को ‘पुरस्कार विजेता’ तक बताया।
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद पति का व्यवहार अचानक बदल गया और वह लंबे समय तक गायब रहने लगा। ऐसे में जब महिला को उसके दूसरी महिलाओं से विवाह करने की जानकारी मिली, तो वह स्तब्ध रह गई।
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा-मामला अत्यंत गंभीर (Five marriages of the alleged government officer
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि यह मामला अत्यंत गंभीर है। आरोपित अब तक आयोग की किसी भी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुआ है। उन्होंने 2 जुलाई को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान इस प्रकरण का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में आरोपितों तक पहुंचने के लिए राज्य सरकार का सहयोग आवश्यक है।
इस पूरे प्रकरण ने विवाह संबंधों में धोखाधड़ी के नए आयाम को उजागर किया है, जिससे न केवल संबंधित महिलाएं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र भी सकते में हैं। आयोग द्वारा इस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Five marriages of the alleged government officer, Uttarakhand News, Woman Complaint Husband, Multiple Marriages Case, Dehradun Shocking Case)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














