नवीन समाचार, नैनीताल, 10 अगस्त 2024 (Fraud with Nainitals Renowned Businessman)। नैनीताल के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की पत्नी अनीता कांडपाल ने हल्द्वानी के अन्य प्रतिष्ठित व चर्चित व्यवसायी परिवार के 5 सहित कुल 6 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खंडेलवाल परिवार ने उन्हें धोखे में रखकर बैंक में बंधक संपत्ति बेच दी। इस मामले में बैंक कर्मियों की मिलीभगत का भी शक जताया गया है। पुलिस ने इस मामले में
यह है पूरा मामला (Fraud with Nainitals Renowned Businessman)
कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अनीता कांडपाल ने बताया कि उनके पति गिरीश चंद्र कांडपाल नैनीताल शहर के एक सम्मानित व्यवसायी हैं और सरस्वती स्वीट्स के मालिक हैं। उन्होंने प्रतीक खंडेलवाल से बड़ा बाजार मल्लीताल में एक संपत्ति खरीदी थी। इस संपत्ति का रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल 2023 को हुआ था, और तब से कांडपाल परिवार इस स्थान पर रेस्टोरेंट चला रहा है।
इधर 18 अक्टूबर 2023 को कांडपाल परिवार को इस बात की जानकारी मिली कि इस संपत्ति पर बैंक ऑफ बड़ौदा का एक नोटिस चस्पा है। इसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह संपत्ति बैंक बंधक थी और यह बात प्रतीक खंडेलवाल ने उन्हें नहीं बताई थी। इस संबंध में गिरीश चंद्र कांडपाल ने उसी दिन यानी 18 अक्टूबर 2023 को खंडेलवाल परिवार से संपर्क किया, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि चिंता की कोई बात नहीं है और बैंक से बातचीत जारी है। बैंक के कर्मचारी अनुभव तिवारी से भी 21 अक्टूबर को संपर्क किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
आगे 27 अक्टूबर को मल्लीताल कोतवाली तहरीर दी। वहां संबंधित पक्ष को थाने में बुलाया गया तो उन्होंने गलती मानते हुए कहा कि जल्द बैंक का ऋण चुकता कर देंगे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि खंडेलवाल परिवार ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए संपत्ति का उन्हें विक्रय किया और बैंक के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
इस षड्यंत्र में हल्द्वानी के हीरा नगर निवासी व श्री जय गुरु ज्वेलर्स से संबंधित प्रतीक खंडेलवाल, उनके पिता प्रदीप खंडेलवाल, भाई पार्थ खंडेलवाल, दिव्या खंडेलवाल, सुशीला खंडेलवाल और बैंक कर्मचारी अनुभव तिवारी के विरुद्ध पुलिस में नामजद शिकायत की है। कहा है कि खंडेलवाल परिवार और बैंक कर्मचारी मिलकर उन्हें लगातार धमका रहे हैं और कोई कानूनी कार्रवाई न करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
उन्होंने पुलिस से अपील की है कि मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस पर कोतवाली पुलिस ने सभी संबंधितों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत यानी धोखाधड़ी के आरोप में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। नगर कोतवाल हरपाल सिंह ने कहा कि मामले में साक्ष्य एकत्र किये जा रहे हैं और आरोपितों को नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। (Fraud with Nainitals Renowned Businessman)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Fraud with Nainitals Renowned Businessman, Nainital, Haldwani, Renowned businessman of Nainital, businessman of Nainital, Victim of fraud, Haldwani businessman, complaint lodged with Police)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













You must be logged in to post a comment.