नवीन समाचार, हरिद्वार, 8 जुलाई 2025 (Haridwar-Father Murdered by Sons by Cricket Bat)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के औद्योगिक सिडकुल क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में बिजनौर निवासी ढाबा मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरोप है कि बीती रात्रि को ढाबा मालिक के पुत्रों ने ही उसके साथ मारपीट की और क्रिकेट बैट से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई और बाद में चिकित्सालय ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई।
आरोप है कि इसके बाद बिना पुलिस को सूचित किए उसका शव बिजनौर ले जाकर गुपचुप रूप से अंतिम संस्कार कर दिया गया। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
बेटों पर सिर फोड़ने और हत्या कर शव छुपाने का आरोप
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रावली महदूद निवासी सुनील धनगर के मकान में बीते एक माह से बिजनौर निवासी अशोक अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ किराए पर रह रहा था। अशोक सिडकुल के राजा बिस्किट चौक के पास भोजनालय चलाता था जबकि उसके बेटे स्थानीय फैक्ट्री में कार्यरत हैं।
सुनील धनगर के अनुसार रविवार की रात्रि को अशोक व उसके बेटों के बीच कहासुनी व मारपीट हुई। कुछ समय बाद उसने देखा कि अशोक के पुत्र सचिन व शिवम उसे सहारा देकर नीचे ला रहे हैं, उसके सिर पर पट्टी बंधी थी और खून बह रहा था।
सुनील ने तत्काल अशोक की पत्नी से उसे चिकित्सालय ले जाने को कहा, जिसके बाद परिजन उसे ले गए। किंतु इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। अगली सुबह जानकारी लेने पर पता चला कि अशोक की मृत्यु हो गई है और परिजनों ने शव को बिजनौर ले जाकर चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया है।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का अभियोग, जांच प्रारंभ
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि बेटों ने क्रिकेट बैट से वार कर अशोक की हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपितों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सत्यापन की प्रक्रिया में लापरवाही उजागर (Haridwar-Father Murdered by Sons by Cricket Bat)
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक पिछले काफी समय से राजा बिस्किट चौक के पास ढाबा चला रहा था, लेकिन हाल ही में अपने परिवार के साथ सुनील धनगर के मकान में रहने आया था। इस दौरान उसका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। मकान मालिक ने यह भी बताया कि अशोक इससे पूर्व किसी अन्य स्थान पर रह रहा था।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Haridwar-Father Murdered by Sons by Cricket Bat, Haridwar News, Son Killed Father, Murder In Haridwar, Haridwar Crime News, Father Killed By Sons)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














