नवीन समाचार, रुद्रपुर, 7 जून 2025 (High Profile Looteri Dulhan Arrested in Rudrapur)। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में पुलिस ने ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो वर्षों से विभिन्न स्वरूपों में लोगों को ठगती रही है। यह महिला कभी दुल्हन बनकर, कभी व्यवसायी और कभी उच्च न्यायालय की अधिवक्ता बनकर लोगों का विश्वास जीतकर लाखों रुपये की ठगी कर चुकी है।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला खुद को ब्रांड एंबेसडर बताकर भी अनेक लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। इस बार भी जब पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार किया, तब वह दुल्हन के वेश में थी। उसके हाथों में चूड़ा, मेंहंदी और माथे पर सिंदूर था। देखकर कोई अंदाज़ा नहीं लगा सकता था कि इस महिला का अपराध जगत में इतना लंबा इतिहास है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि महिला पर कई संगीन आरोप हैं और इसने कई बार लोगों से शादी के नाम पर, या शादी करके धनराशि ऐंठी है।
प्रेम जाल में फंसा युवक, शिकायत के बाद खुला मामला।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला हिना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी थाना काशीपुर है। यह लंबे समय से अलग-अलग पहचान व रूपों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रही थी। यदि रुद्रपुर निवासी दीपक कक्कड़ इस महिला के जाल में न फंसे होते, तो संभवतः यह महिला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर रहती। दीपक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि यह महिला जिसने अपना नाम अंकिता शर्मा बताया और उच्च न्यायालय की अधिवक्ता बताकर उनसे मिली, और धीरे-धीरे प्रेम संबंधों के बहाने करीब पांच लाख रुपये ठग लिये।
आरोपित महिला ने दीपक पर दबाव बनाकर विवाह भी कर लिया और विवाह के बाद उन्हीं के घर में रहने लगी। विवाह के कुछ ही समय बाद महिला ने दीपक व उनके परिजनों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह परिवार से धनराशि मांगने लगी और मना करने पर आत्महत्या के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देने लगी। परेशान होकर दीपक ने अंततः पुलिस की शरण ली।
विदेश भागने की कोशिश में थी
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। वह इन मुकदमों से बचने के लिए विदेश भागना चाहती थी। अभियुक्त को विदेश भागने के लिए 30 लाख रुपये की जरूरत थी, इसीलिए उसने दीपक को अपने झूठे प्रेमजाल में फंसाया व तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पैसे न मिलने पर वह दीपक का मर्डर करने तथा स्वयं आत्महत्या कर उसे व उसके परिवार को फंसाने की धमकी देती थी। आज वह दीपक पर दबाव डालकर फिरौती की 50 हजार रुपये की रकम ले ही रही थी कि पुलिस ने उसे दबोच लिया।
हिना रावत उर्फ निकिता उर्फ अंकिता के ब्लैकमेलिंग और ठगी के विभिन्न तरीके
हिना रावत अपने शिकार को फंसाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाती थी, जैसा कि उसके आपराधिक इतिहास और पुलिस पूछताछ से पता चला है:
बिजनेसमैन बनकर ठगी:
हिना रावत कभी खुद को एक सफल बिजनेसमैन बताती थी। वह नए व्यवसायों में निवेश का झांसा देकर या साझेदारी की पेशकश करके लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। वह आकर्षक व्यापारिक सौदों का लालच देकर उनसे मोटी रकम ऐंठ लेती थी, जिसके बाद वह गायब हो जाती थी।
रजनीगंधा ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनकर ठगी: हिना रावत कभी खुद को प्रसिद्ध “रजनीगंधा” ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रस्तुत करती थी। वह ग्लैमर और ऊंचे संपर्कों का ढोंग करके लोगों को प्रभावित करती थी। इस पहचान का उपयोग करके वह उनसे विज्ञापन या इवेंट के नाम पर पैसे वसूलती थी, जिसके बाद वह संपर्क तोड़ देती थी।
कॉन्ट्रैक्टर बनकर लूट:
हिना रावत ठेकेदार बनकर भी लोगों को लूटती थी। वह सरकारी या निजी परियोजनाओं के लिए बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का वादा करती थी। प्रोजेक्ट शुरू करने या टेंडर दिलाने के नाम पर वह सिक्योरिटी डिपॉजिट या अग्रिम भुगतान के रूप में मोटी रकम वसूल लेती थी।
हाईकोर्ट के काम और बड़े अपराधियों से साठगांठ: हिना रावत खुद को उच्च न्यायालय का अधिवक्ता बताकर भी लोगों को ठगती थी। वह नामी अधिवक्ताओं के नाम का इस्तेमाल करके न्यायालय के कामों को निपटाने का झांसा देती थी। इसके अलावा, वह बड़े-बड़े अपराधियों से साठगांठ करके उन्हें कानूनी पचड़ों से निकालने के नाम पर पैसे ऐंठती थी। वह आपराधिक मामलों में रियायत दिलाने या जमानत दिलवाने का झूठा आश्वासन देकर भारी भरकम शुल्क वसूलती थी।
मैट्रिमोनियल साइटों के माध्यम से अविवाहित बनकर ब्लैकमेलिंग: हिना रावत मैट्रिमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित और योग्य दुल्हन के रूप में भी पेश करती थी। वह लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करती थी और फिर उन्हें बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर मोटी रकम ऐंठती थी। उसके कई पूर्व के मामले इसी modus operandi से जुड़े हैं।
अलग-अलग मोबाइल फोन्स तथा सिम कार्डों का इस्तेमाल: अपनी पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए हिना रावत लगातार अलग-अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल करती थी। यह उसके खिलाफ दर्ज कई मुकदमों में जांच को और अधिक जटिल बनाता था।
लोक-लिहाज के कारण कई पीड़ितों की चुप्पी: पुलिस का मानना है कि हीना रावत के आकर्षक व्यक्तित्व और प्रभावशाली दिखावे के कारण बहुत से लोग उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से कतराते थे। सामाजिक प्रतिष्ठा और बदनामी के डर से कई पीड़ित अपनी ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार होने के बावजूद चुप्पी साधे रहते थे, जिससे उसे और अधिक लोगों को ठगने का मौका मिलता था।
गिरफ्तार होते समय पहने थे दुल्हन के वस्त्र, बरामद हुए नकली दस्तावेज
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर रुद्रपुर कोतवाली में आरोपित महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ और शुरुआती जांच में महिला की अधिकांश जानकारियां फर्जी पाई गयीं। गिरफ्तार करते समय आरोपित महिला ने दुल्हन जैसे वस्त्र पहने हुए थे। पुलिस ने उसके पास से ₹50,000 नगद और एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है।
रुद्रपुर पुलिस का कहना है कि यह मामला यहीं खत्म नहीं होता। प्रारंभिक पूछताछ में महिला की कथित आपराधिक गतिविधियों का जो अनावरण हुआ है, वह और भी चौंकाने वाला है। पुलिस को संदेह है कि इस महिला का गिरोह उत्तराखंड से बाहर के कई राज्यों में भी सक्रिय हो सकता है।
विदेश भागने की योजना बना रही थी महिला (High Profile Looteri Dulhan Arrested in Rudrapur)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कुछ समय से विदेश भागने की योजना बना रही थी। वह अपना नाम व पहचान बदलकर नेपाल सीमा के रास्ते बाहर जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और महिला के बैंक खातों, मोबाइल, ईमेल व डिजिटल गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। (High Profile Looteri Dulhan Arrested in Rudrapur, Udham Singh Nagar News, Rudrapur News, Luteri Dulhan, Looteri Dulhan)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है और इस प्रकार के मामलों में विश्वास से पहले पूर्ण जानकारी की पुष्टि आवश्यक है। पुलिस इस मामले की तह तक जाकर सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। (High Profile Looteri Dulhan Arrested in Rudrapur, Udham Singh Nagar News, Rudrapur News, Luteri Dulhan, Looteri Dulhan)
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं:
- साल 2018 में धारा 380 भादवि थाना मुखानी जनपद नैनीताल
- साल 2020 में धारा 386/388/389 भादवि कोतवाली मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
- साल 2021 में धारा 384/504/506/34 भादवि थाना काशीपुर उधम सिंह नगर
- साल 2021 में धारा 323/406/420/506/120बी भादवि थाना ट्रांजिट कैम्प उधम सिंह नगर
- साल 2022 में धारा 384/506 भादवि थाना डिडोली जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश
- साल 2022 में धारा 420 भादवि थाना काशीपुर उधम सिंह नगर
- साल 2024 में धारा 384/386/420/504 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर
- सास 2025 में धारा 420/506 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर
- साल 2025 में धारा 386/420/504 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(High Profile Looteri Dulhan Arrested in Rudrapur, Udham Singh Nagar News, Rudrapur News, Luteri Dulhan, Looteri Dulhan, High Profile Criminal, Fake Bride, Female Fraudster, Uttarakhand Crime, Rudrapur Police, Dehradun News, Cyber Fraud, Fake Advocate, Woman Impersonator, Manikant Mishra, Udhamsingh Nagar News, Fake Identity Cases, Bride Fraud, Indian Police News, Hindi Crime News, High profile ‘looteri dulhan’ Bride,)













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।