नवीन समाचार, ऋषिकेश, 7 जून 2025 (Husband Hanged Wife From the Railing-Video Viral)। उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को रेलिंग से लटकाए जाने के रूप में बतायी जा रही घटना की कहानी पलटती नजर आ रही है। अब कहा जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को रेलिंग से नीचे नहीं लटकाया था बल्कि पति से विवाद के बाद पत्नी स्वयं ही चौथे मंजिल की रेलिंग से कूदने के प्रयास में नीचे लटक गयी थी और उसका पति उसके हाथ पकड़ कर उसे खींचने का प्रयास कर रहा था। देखें संबंधित वीडिओ :
बहरहाल, इस मामले में अभी भी पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, इसलिये दावे के साथ कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। अलबत्ता पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि घटना ऋषिकेश शहर के आमबाग विस्थापित क्षेत्र की और 15 से 16 दिन पुरानी है। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में बनी कॉलोनी में फ्लैट की चौथी मंजिल पर रह रहे दंपति में विवाद हो गया था। इस पर पत्नी ने फ्लैट की बालकनी से कूदने का प्रयास किया। लेकिन पति ने पत्नी के दोनों हाथ पकड़कर उसे कूदने से बचा लिया।
मामला दिन का होने के कारण पूरी कॉलोनी में हड़कंप मंच गया। परिजनों ने महिला को ऊपर खींच कर किसी तरह बचा लिया। इस बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तराखंड के टिहरी जनपद के ऋषिकेश नगर में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट की छत पर पति द्वारा पत्नी को रेलिंग से लटकाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लगभग 31 सेकंड का है, जिसमें एक व्यक्ति-एक महिला को रेलिंग से लटकाए हुए दिखाई देता है, जबकि आसपास के लोग उसे ऐसा न करने की अपील कर रहे हैं।
घटना का पूर्व विवरण
इससे पूर्व यह घटना ऋषिकेश के वीरभद्र क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट की बताई जा रही थी। वीडियो में देखा जा रहा था कि एक व्यक्ति एक महिला को छत की रेलिंग से लटकाए हुए है, जबकि महिला चिल्ला रही थी। बताया गया था कि यह दोनों पति-पत्नी हैं, और पति अपनी पत्नी को आपसी विवाद के बाद चौथी मंजिल से लटका रहा है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कई उपयोगकर्ताओं ने इस कृत्य को शर्मनाक और परेशान करने वाला बताया है, और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ ने इसे घरेलू हिंसा की गंभीरता को उजागर करने वाला भी बताया है।
रे बावला हो गया के…
पति और पत्नी के बीच हुए इस विवाद को देखने के बाद यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- भाई इतनी भी क्या लड़ाई करना, पागल है क्या? दूसरे यूजर ने कहा ‘रे बावला हो गया के’। तीसरे यूजर ने लिखा कि वैवाहिक अराजकता अब हाथ से निकल चुकी है। चौथे यूजर ने लिखा कि अब हत्या के प्रयास में जेल जाओ बेवकूफ।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना के संबंध में पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर आरोपित के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सामाजिक चिंता (Husband Hanged Wife From the Railing-Video Viral)
यह घटना घरेलू हिंसा और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर समाज को सोचने के लिए मजबूर करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में समय पर हस्तक्षेप और परामर्श आवश्यक है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। (Husband Hanged Wife From the Railing-Video Viral)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Husband Hanged Wife From the Railing-Video Viral, Tehri News, Rishikesh News, Parivarik Jhagde, Haivan Pati, Husband Hangs Wife From Railing, Uttarakhand Viral Video, Domestic Violence, Rishikesh Incident, Social Media Outrage, Legal Action Against Domestic Abuse, Mental Health Awareness, Marital Disputes, Women’s Safety, Domestic Abuse Cases, Husband hanged his wife from the railing, video went viral, it is said to be of Rishikesh’s Veerbhadra,)













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।