नवीन समाचार, मेरठ, 24 अप्रैल 2025 (Luteri Dulhan Run away Next Day of Marriage with)। उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा शादी के अगले दिन ही सास को कमरे में बंद कर सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़ित परिवार ने दुल्हन के साथ ही तीन बिचौलियों के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
15 अप्रैल को हुई थी विवाह, 16 अप्रैल की सुबह हुई वारदात
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहियानगर एल-ब्लॉक निवासी अमित शर्मा की कोर्ट मैरिज 15 अप्रैल को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली गांव की निवासी सोनाक्षी से हरिद्वार में हुई थी। यह विवाह शास्त्रीनगर की जनता कॉलोनी निवासी रानी, नितिन उर्फ लव और मलियाना निवासी बंटी नामक बिचौलियों के माध्यम से संपन्न हुआ था। आरोप है कि इन तीनों ने विवाह कराने के नाम पर अमित से 1 लाख 5 हजार रुपये भी लिए थे।
शादी के दौरान अमित ने सोनाक्षी को सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और बिछुए भेंट किए थे। शादी के पश्चात उसी रात नवविवाहित दंपति मेरठ लौट आया। अगले दिन सुबह अमित और उनके पिता कार्यस्थल को निकल गए। घर पर अमित की मां अकेली थीं।
दोपहर में भागी दुल्हन, सास को किया कमरे में बंद
करीब साढ़े 11 बजे अमित को उनकी मां का घबराया हुआ फोन आया कि सोनाक्षी उसे कमरे में बंद कर घर से जेवरात लेकर भाग गई है। मां ने पड़ोसियों को आवाज़ लगाकर दरवाजा खुलवाया। बताया गया कि कमरे से बाहर निकलने के प्रयास में मां के हाथों में छाले भी पड़ गए।
पुलिस जांच में जुटी, बिचौलियों ने भी तोड़ा संपर्क (Luteri Dulhan Run away Next Day of Marriage with)
घटना के बाद अमित ने पिता के साथ सोनाक्षी की तलाश बस व रेलवे स्टेशन तक की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बिचौलियों को फोन किया तो मुख्य बिचौलिया रानी ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया, परंतु बाद में तीनों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
इस संबंध में अमित ने कोतवाली थाने में दुल्हन और तीनों बिचौलियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सत्यापन उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी। (Luteri Dulhan Run away Next Day of Marriage with)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Luteri Dulhan Run away Next Day of Marriage with, Meruth News, UP News, Uttarakhand News, Luteri Dulhan, Bride Runs Away, Fake Marriage, Jewelry Theft, Groom Cheated, Marriage Fraud, Dowry Fraud, Crime Against Elderly, False Matrimony, Marriage Brokers, Uttarakhand Bride, Pauri Garhwal, Haridwar Court Marriage, Meerut Crime, Indian Bride Scam, Marriage Trap, Police Investigation, Women Crime, Senior Citizen Abuse, Gold Theft, Marriage Counseling Needed,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













You must be logged in to post a comment.