नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मई 2025 (Nainital-Couple Catches Youth Peeping in Toilet)। नैनीताल जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती भूमियाधार गांव में एक पति-पत्नी ने मध्य रात्रि शौचालय गयी महिला की तांकझांक कर रहे एक युवक को पीछा करके दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
लगातार महिला का पीछा करता आ रहा था (Nainital-Couple Catches Youth Peeping in Toilet)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में भूमियाधार निवासी पीड़िता ने ज्योलीकोट चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गाँव का एक युवक इन्द्र कुमार पुत्र अनिल कुमार विगत कुछ समय से लगातार उसका पीछा करता आ रहा है तथा अक्सर शौचालन का प्रयोग करने के समय ताका-झांकी करता है। इस संबंध में पीड़िता ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, किंतु वह नहीं माना।
इधर बीती रात्रि भी लगभग 11.30 बजे जब पीड़िता शौचालय की ओर जा रही थी, तब उसने किसी की परछाई देखी और आवाज लगाने पर वह व्यक्ति दिखा और वहाँ से भाग गया। महिला ने तत्काल अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके पश्चात रात्रि 12 बजे के लगभग खिड़की से अजीब आवाजें आने लगीं। दंपति ने जब लाईट जलाकर देखा तो पाया कि वहाँ इंद्र कुमार ही था।
इस पर दंपति ने दूसरे दरवाजे से जाकर उसे पकड़ लिया। इस प्रयास में पीड़िता के पैर पर चोट भी लग गई। आरोपित व्यक्ति उस समय शराब के नशे में भी था। पीड़िता ने युवक पर अपनी निजता के उल्लंघन और मानसिक तनाव व भय का कारण बनने का भी आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने आरोपित इन्द्र कुमार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 व 78(2) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। (Nainital-Couple Catches Youth Peeping in Toilet)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital-Couple Catches Youth Peeping in Toilet, Nainital News, Nainital Police, Molestation, Crime Against Women, Peeping in Ladies Toilet, Nainital Crime News, Bhumiyadhar Incident, Privacy Violation Case, Woman Harassment Nainital, Midnight Crime Uttarakhand, Couple Catches Stalker, Indra Kumar Case, Jyolikot Police Action, Uttarakhand Law And Order, Indian Penal Code Section 77, Stalking Case India, Drunk Offender Arrested, Nainital Police News, Rural Crime Report, Mental Harassment Case, Female Safety Issues, Uttarakhand Justice System, Local Crime Aware)














You must be logged in to post a comment.