नवीन समाचार, हल्द्वानी, 9 अप्रैल 2023। (Haldwani: 19 patients absconded from drug de-addiction center, stir, 3 of them also have criminal record…) हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 19 मरीजों के सिलेंडर से खिड़की तोड़कर फरार होने का सनसनीखेज मामला देरी से प्रकाश में आया है। इनमें से तीन का आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है। इससे हड़कंप मच गया है। मामले में नशा मुक्ति केंद्र के एक कर्मचारी ने 12 नामजद और सात अन्य के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश व मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें : 10 अप्रैल के अवकाश पर आई नई-अंतिम अपडेट…
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा क्षेत्र में दिल्ली निवासी विष्णु अग्रवाल के सांई फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र में केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर दुष्यंत आहूजा के अनुसार केंद्र में 39 मरीज रह रहे थे। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे तीन से चार युवक अपने कमरे के पास में बनाए गए स्टोर में घुस गए। वहां उन्होंने स्टोर कीपर से मारपीट और स्टोर में जमकर तोड़फोड की। यह भी पढ़ें : हल्द्वानी ब्रेकिंग: बारातघर में फंदे पर लटकी मिली 23 वर्षीय विवाहिता
इसके बाद वह कमरे का दरवाजा तोड़कर स्टोर में रखे रसोई गैस के सिलेंडर को रिसेप्शन रूम में ले आए। सिलेंडर से उन्होंने खिड़की तोड़ी और केंद्र से 19 मरीज फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मुखानी थाना और आरटीओ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और संचालकों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मुखानी एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि फरार मरीजों की तलाश के साथ उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें : नैनीताल : हाईकोर्ट परिसर में काफी ऊंचाई से सांड के गिरने से स्कूटी क्षतिग्रस्त
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











