गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत में नैनीताल पुलिस की सीपीयू टीम बनी जीवनरक्षक, बचाई मां व नवजात की जान… 

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

चिकित्सकों ने सराहा नैनीताल पुलिस का प्रयास

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 जून 2025 (CPU Scorted Pregnant Women for Safe Pregnancy)सामान्यतया पुलिस वीआईपी या वीवीआईपी माननीयों को स्कॉर्ट करती नजर आती है, किंतु हल्द्वानी की सीपीयू यानी सिटी पेट्रोल यूनिट ने जाम में फंसी एक कार में सवार गर्भवती महिला को स्कॉर्ट कर सीधा रास्ता बनाकर चिकित्सालय पहुंचाकर प्रशंसनीय कार्य किया है। देखें संबंधित वीडिओ :

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में आज नैनीताल पुलिस के सीपीयू कर्मियों ने समय पर सजगता दिखाकर एक गर्भवती महिला व नवजात शिशु का जीवन बचाकर ‘पेशेंट फर्स्ट’ नीति को धरातल पर उतारने का सफल उदाहरण प्रस्तुत किया। हुआ यह कि भीमताल निवासी बबलू अपनी गर्भवती पत्नी गीता को उपचार हेतु हल्द्वानी स्थित चिकित्सालय ले जा रहे थे। जैसे ही वे काठगोदाम पहुंचे, महिला की तबीयत अचानक अत्यंत बिगड़ गई। यह स्थिति देख परिजनों ने तत्क्षण सहायता की अपील की।

80b7c89a6fcd483bc4f81a7080132f42 1845679703पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम में तैनात उत्तराखंड पुलिस की सीपीयू इकाई के उप निरीक्षक विक्रम सिंह और आरक्षी रोहित सिंह ने बिना समय गंवाए तत्परता से कार्यवाही करते हुए उनकी निजी कार संख्या UK04P-1363 को स्कॉर्ट किया और रास्ते में यातायात को व्यवस्थित कर उन्हें सुरक्षित व शीघ्रता से हल्द्वानी के एक नर्सिंग होम पहुंचाया। चिकित्सालय पहुंचते ही महिला ने कुछ ही क्षणों में एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया।

‘पेशेंट फर्स्ट’ नीति के तहत निभाई मानवीय भूमिका (CPU Scorted Pregnant Women for Safe Pregnancy)

बताया गया है कि जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पूर्व में सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया था कि ‘पेशेंट फर्स्ट’ की प्राथमिकता के तहत किसी भी आपात स्थिति में चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जाए तथा उन्हें अविलंब गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता की जाए। इसी दिशा-निर्देश के अनुरूप सीपीयू कर्मियों द्वारा यह मानवीय सेवा की गई।

अस्पताल में महिला की सुरक्षित प्रसव और मां-बच्चे की स्वस्थ स्थिति देखकर परिजन अत्यंत भावुक हो उठे और उन्होंने नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया। वहीं, चिकित्सालय कर्मियों ने भी सीपीयू कर्मियों के त्वरित निर्णय, मानवीय संवेदना व सेवा भावना की सराहना की। यह घटना न केवल नैनीताल पुलिस की जनहित सेवा प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह एक आदर्श उदाहरण है कि किस प्रकार सजग पुलिसकर्मी समाज में सुरक्षा व सहायता के सशक्त स्तंभ बन सकते हैं। (CPU Scorted Pregnant Women for Safe Pregnancy)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(CPU Scorted Pregnant Women for Safe Pregnancy, Nainital News, Haldwani News, Police Good Work, Nainital Police News, Uttarakhand CPU Action, Pregnant Woman Saved, Haldwani Hospital Escort, Patient First Policy, SK Nursing Home Haldwani, Nainital Traffic Police, Vikram Singh Police, Rohit Singh Constable, Emergency Medical Help, Kaladhungi Road Traffic, Uttarakhand Police News, Woman Delivered Baby, Saved By Police, Timely Medical Assistance, Nainital District News, CPU Patrol Uttarakhand, Pregnant Woman Emergency, Heroic Police Action, Uttarakhand News 2025, When the condition of a pregnant woman deteriorated, CPU team of Nainital Police became a lifesaver, saved life of mother and Newborn,)

यह भी पढ़ें :  विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला, हुए घायल, विधायक पर भी आरोप और आया उनका भी पक्ष, जांच शुरू