नवीन समाचार, देहरादून, 6 जुलाई 2025 (Big change in UCC-Marriage of Minor may Register। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत राज्य सरकार एक बड़ा व महत्वपूर्व बदलाव करने जा रही है, जो उन दंपतियों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है जिनका विवाह उस समय हुआ था जब जोड़े में से कोई एक साथी नाबालिग था।
यह शर्त भी शामिल
प्रस्तावित संशोधन के अनुसार यदि ऐसे दंपती अब 22 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो चुके हैं और उनका पारिवारिक जीवन सामान्य व शांतिपूर्ण है, तो उनके विवाह का पंजीकरण किया जा सकेगा। यह छूट केवल उन विवाहों पर लागू होगी जो 27 जनवरी 2025 को संहिता लागू होने से पूर्व सम्पन्न हुए हैं।
27 मार्च 2010 के बाद प्रदेश में हुए प्रत्येक विवाह का पंजीकरण UCC के अनुसार अनिवार्य
उल्लेखनीय है की 27 मार्च 2010 के बाद प्रदेश में हुए प्रत्येक विवाह का पंजीकरण समान नागरिक संहिता के अनुसार अनिवार्य कर दिया गया है। परंतु नियमावली की एक व्यवस्था के अनुसार यदि विवाह के समय दंपती में से कोई एक नाबालिग था, तो ऐसे विवाहों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। इससे कई परिवार प्रशासनिक असमंजस में पड़ गए थे। हाल ही में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया गया।
बैठक के उपरांत गृह विभाग ने नियमावली में संशोधन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत यदि ऐसे जोड़े अब बालिग हो चुके हैं और दोनों की आयु 22 वर्ष या उससे अधिक है, तो उनके विवाह को वैध मानते हुए पंजीकरण की अनुमति दी जाएगी।
भविष्य में नाबालिग आयु में होने वाले किसी भी विवाह पर छूट मान्य नहीं होगी (Big change in UCC-Marriage of Minor may Register
गृह सचिव शैलेश बगौली ने स्पष्ट किया कि यह छूट केवल उन मामलों के लिए होगी जो संहिता लागू होने से पहले अस्तित्व में आए। भविष्य में नाबालिग आयु में होने वाले किसी भी विवाह पर यह छूट मान्य नहीं होगी।
इस निर्णय से उन हजारों परिवारों को राहत मिलने की संभावना है, जो लंबे समय से पंजीकरण के अभाव में सरकारी योजनाओं व दस्तावेजी वैधता से वंचित थे। (Big change in UCC-Marriage of Minor may Register, UCC Uttarakhand, Uniform Civil Code News, Marriage Registration Rules)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













