☔ नैनीताल जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 11 अगस्त 2025 (Holiday Declared in Schools of Nainital District) नैनीताल जनपद में रात्रि से ही तेज वर्षा हो रही है । इस कारण नैनीताल जनपद के सभी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी संदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थियों और शिक्षकों को आज विद्यालय आने से छूट दी जाए। जो विद्यार्थी या शिक्षक अभी विद्यालय नहीं पहुंचे हैं, उन्हें आने से रोकने के लिए तत्काल सूचना दी जाए।

सुबह विद्यालय पहुंच चुके विद्यार्थियों को सुरक्षित घर भेजने के निर्देश

(Holiday Declared in Schools of Nainital District (Fake Holiday Order for Nainital Viral-3Jilon men, 2 Days holiday will in Uttarakhand for Election Holiday declared in Nainital district on Wednessdayप्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने कहा कि चूंकि अवकाश की घोषणा समय से नहीं हो पाई, इसलिए अब आदेश का समय नहीं है, लेकिन सभी को संदेश या फोन के माध्यम से अवगत कराते हुए अवकाश की जानकारी दी जाए। जो विद्यार्थी विद्यालय पहुंच चुके हैं, उन्हें शिक्षकों की देखरेख में सुरक्षित घर तक छोड़ा जाए। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्कर टम्टा ने आदेश की पुष्टि की है।

मौसम के कारण लिया गया निर्णय

भारी वर्षा के चलते जनपद में सड़कों पर जलभराव और यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो गया है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहें।

देर से घोषित अवकाश होने के कारण विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा है। कई बच्चों को बारिश में भीगते हुए विद्यालय जाने के बाद भीगते हुए ही वापस लौटना पड़ा है।

क्षेत्रीय आधार पर अवकाश घोषित कराने की व्यवस्था अधिक कारगर

उल्लेखनीय है कि पूर्व से ही जिलाधिकारी की ओर से आदेश हैं कि शिक्षा अधिकारी बारिश होने की स्थिति में अपने स्तर से भी अवकाश घोषित कर सकते हैं। ऐसा इसलिये भी बेहतर है कि कई बाद बारिश किसी एक क्षेत्र में होती है और दूसरे क्षेत्र इससे अप्रभावित रहते हैं। जिलाधिकारी के स्तर से पूरे जनपद में अवकाश घोषित होने से जिन क्षेत्रों में मौसम खराब नहीं होता, वहां के बच्चों के पठन-पाठन में भी व्यवधान उत्पन्न होता है। ऐसे में क्षेत्रीय आधार पर ही बारिश अधिक होने पर अवकाश घोषित कराने की व्यवस्था अधिक कारगर हो सकती है।

अगले 3 घंटों के लिए मौसम का रेडअलर्ट  

अगले 3 घंटों में (रेड अलर्ट दिनांक 11.08.2025 8:44 AM बजे से 11.08.2025 11:44 AM बजे तक) जनपद – अल्मोडा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, उधम सिंह नगर अलग-अलग स्थानों पर यथा – लैंडस्डाउन, रुड़की, रायवाला, कोटद्वार, रामनगर, काशीपुर, रानीखेत, लालकुआं तथा इनके आस-पास के छेत्रो में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने/तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा जेल में कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने से फिर खड़े हुए सुरक्षा और प्रशासनिक सवाल

इतनी हुई बारिश

सोमवार को नैनीताल जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो रही है। सुबह 8 बजे तक की बात करें तो बीते 24 घंटों में कालाढुंगी में सर्वाधिक 70, नैनीातल में 38, रामनगर में 37.8, बेतालघाट में 27.5, श्री कैंची धाम में 23.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। बारिश का क्रम समाचार लिखे जाने तक भी जारी है और आगे पूरे दिन बारिश होने की संभावना लग रही है।

10 मार्ग बंद, नैनी झील के गेट खोले जा रहे हैं

नैनीताल। नैनीताल जनपद में हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 109 भवाली-अल्मोड़ा व रामनगर-बुआखाल संख्या 121, रामनगर-घुघुतियाधार राज्य मार्ग व रामनगर-भंडारपानी तथा 6 ग्रामीण मार्ग देवीपुरा सौड़, पदमपुरी बबियाड़, चमड़िया जौरासी, नाई भुमका, पटौड़ी जोशीखोला हल्दयानी व खैरना बेतालघाट बंद हैं।

ed75b87c7fdb2b51e63f3c5f68f654f6 124812186इसके अतिरिक्त हल्द्वानी स्थित चौसला, देवखड़ी, सूर्या, शेरनाला व रकसिया नालों में पानी का प्रवाह बढ़ रहा है, जबकि रामनगर के ढैला व धनगड़ी नालों में पानी के तेज बहाव से रामनगर बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग 121 बंद हो गया है। इधर जिला मुख्यालय में नैनी झील में पानी का स्तर नियंत्रित रखने हेतु झील के गेट खोले जा रहे हैं। सभी संबंधित विभागों को बलियानाला के प्रवाह क्षेत्रों में सतर्कता बनाये रखने को कहा गया है।

झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश गैड़ा ने बताया कि नैनी झील का जलस्तर झील की तलहटी से 87.17 फिट-पुराने पैमाने पर 10.17 फिट हो गया है। इसके बाद झील के दोनों स्काडा गेट खोल दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी माह से नैनीताल में 1287 मिमी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :  कोटद्वार में ‘बाबा’ व 'मोहम्मद दीपक' नाम विवाद पर पुलिस के हस्तक्षेप से बनी सहमति, शांति व्यवस्था बहाल

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Holiday Declared in Schools of Nainital District, Nainital, Nainital, Rain Holiday, School Holiday Nainital, Heavy Rain in Nainital, Nainital Schools Closed, Uttarakhand Rain News, District Magistrate Nainital, Nainital Weather Update, School Holiday Due To Rain, Uttarakhand Education News, Nainital Latest News,)

Leave a Reply