नवीन समाचार, हल्द्वानी, 2 जुलाई 2024 (Haldwani-Businessman died while Sitting on Chair)। हल्द्वानी में चिकित्सक को दिखाने गए एक व्यवसायी की चिकित्सक को दिखाने के इंतजार में कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत हो गई। मौत के बाद शाम शव की शिनाख्त हो सकी। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास विकास निवासी 57 वर्षीय गुरदीप गुलाटी की तिकोनिया में टायरों की दुकान है। घर में पत्नी व दो बेटियां हैं। बताया गया है कि सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह एक निजी चिकित्सक के पास गए, लेकिन उसकी दवा से आराम नहीं मिला। इस पर वह डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय गए।
कुर्सी में बैठे-बैठे सुन्न पड़ गये (Haldwani-Businessman died while Sitting on Chair)
वहां पर्चा कटवाकर वह एक चिकित्सक की ओपीडी के बाहर कुर्सी में बैठ कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक वह सुन्न पड़ गए। चिकित्सकों ने जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी। देर शाम शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि शिनाख्त न हो पाने की वजह से सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Haldwani-Businessman died while Sitting on Chair, Haldwani, Businessman, became lifeless, Waiting to see a doctor, Hospital, Died, Identification, Death sitting on Chair)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














