नवीन समाचार, देहरादून, 22 जुलाई 2025 (
(No Unnesseory Referrel in Uttarakhand Hospitals)। उत्तराखंड राज्य के सरकारी चिकित्सालयों में कार्यप्रणाली को पारदर्शी, उत्तरदायी और मरीज-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सचिवालय सभागार में सभी 13 जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) और उप जिला चिकित्सालयों के प्रमुख अधीक्षकों (सीएमएस) के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में मरीजों को अनावश्यक रूप से रैफर किए जाने की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए नई कार्यप्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गये।
हर रेफर के लिए देना होगा ठोस कारण, सीएमएस की काउंटर-साइन अनिवार्य
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. कुमार ने स्पष्ट किया कि अब बिना पर्याप्त कारण के किसी भी मरीज को रेफर नहीं किया जाएगा। हर रेफरल पर संबंधित सीएमएस की काउंटर-साइन अनिवार्य होगी। यदि किसी मामले में रेफर का कारण उचित नहीं पाया गया या प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक को रेफर प्रक्रिया हेतु एक स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिये, जिससे प्रदेश भर में एकरूपता लाई जा सके।
108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर वैकल्पिक संसाधनों से हो मदद
बैठक में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर भी चर्चा हुई। डॉ. कुमार ने कहा कि यदि किसी आपातकालीन परिस्थिति में 108 सेवा या विभागीय एंबुलेंस उपलब्ध न हो, तो स्थानीय अस्पतालों को वैकल्पिक संसाधनों से मरीज की मदद सुनिश्चित करनी होगी। इसके लिए अस्पतालों को पूर्व से स्थानीय संसाधनों की सूची तैयार रखनी होगी ताकि जरूरत पड़ने पर समय से उपयोग हो सके।
शव वाहन न होने पर भी मिलेगी सहायता, अस्पतालों को निर्देश
स्वास्थ्य सचिव ने एक और अहम निर्देश देते हुए कहा कि मरीज की मृत्यु के बाद शव को घर तक पहुंचाने में परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि शव वाहन उपलब्ध न हो तो अस्पताल प्रशासन या संबंधित सीएमओ स्थानीय संसाधनों से शव को सम्मानपूर्वक परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
ज्वाइनिंग न करने वाले चिकित्सकों को नोटिस, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई (No Unnesseory Referrel in Uttarakhand Hospitals)
बैठक में उन चिकित्सकों पर भी सख्त रुख अपनाया गया जिन्होंने पोस्ट-पीजी ट्रेनिंग के बाद 13 जून को जारी स्थानांतरण आदेशों के बावजूद अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। डॉ. कुमार ने ऐसे चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सेवा शर्तों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपागी, डॉ. सी.पी. त्रिपाठी, अनु सचिव अनूप मिश्रा समेत स्वास्थ्य विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(No Unnesseory Referrel in Uttarakhand Hospitals, Uttarakhand Health Reform, Pushkar Singh Dhami News, Health Secretary Dr R Rajesh Kumar, Referral System Uttarakhand, Government Hospital Reform, CMO CMS Meeting, Emergency Health Services, Ambulance SOP Uttarakhand, Dead Body Transport Guidelines,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














