नवीन समाचार, रुद्रप्रयाग, 7 फरवरी 2024 (Petrol Pump worker became millionaire overnight) । कहावत है सब्र का फल मीठा होता है। यह कहावत सच साबित हुई है उत्तराखंड के एक युवक के साथ, जो पेट्रोल पंप पर काम करता है। 2019 से वह जो कोशिश कर रहा था, वह कोशिश उसकी 5 वर्षों के बाद ऐसे सफल हुई है कि वह रातों-रात करोड़पति बन गया (Petrol Pump worker became millionaire overnight) है।
हम बात कर रहे हैं रुद्रप्रयाग के रहने वाले अनिल बिष्ट की जिन्होंने ड्रीम-11 में टीम बनाकर एक करोड़ रुपए जीत लिये हैं। बताया गया है कि रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम पाली के रहने वाले अनिल पेट्रोल पम्प पर नौकरी करते हैं। अनिल ने ड्रीम-11 पर यूएई के टी-20 मैच में अपनी टीम बनाई थी, जोकि पहले स्थान पर आई और वह 1 करोड़ रुपए जीत गए।
साढ़े तीन लाख रुपये गंवा भी चुके हैं (Petrol Pump worker became millionaire overnight)
बताया गया है कि अनिल 2019 से ड्रीम-11 पर अपनी टीम बनाकर खेल रहे हैं। इस ऑनलाइन खेल में वह अब तक 9846 मैच खेल चुके हैं और 3 लाख 50 हजार रुपए की एंट्री फीस लगा कर गवां भी चुके हैं। लेकिन अब उनको सफलता मिली और वह ड्रीम-11 में टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए जीत गए हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के 1 वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व काबीना मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी…
’12वीं फेल’ वाले ‘पांडे जी’ हैं अपने हल्द्वानी के ‘जोशी जी’, यहीं से पढ़े भी हैं…
‘खतना, इद्दत, हलाला….’ मुस्लिमों के संबंध में क्या है उत्तराखंड के बहुचर्चित यूसीसी बिल में… ?
व्यवसायी व भाजपा नेता व श्रीराम सेवक सभा के महासचिव बवाड़ी को पितृशोक
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













