देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार पर हमले के मामले में पुलिस ने कुछ और ही दावा किया, 2 को पकड़ के छोड़ा…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 7 फरवरी 2026 (Journalist Hem Attacked)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) से कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर और चिंताजनक समाचार सामने आया। कोतवाली डालनवाला (Dalanwala Kotwali) क्षेत्र में शुक्रवार शाम वरिष्ठ पत्रकार के साथ सड़क पर मारपीट की घटना हुई, जिससे पत्रकारों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों की संरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 

(Journalist Hem Attacked) May be an image of hospitalदेहरादून के शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड निवासी वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट (Hem Bhatt) ने कोतवाली डालनवाला में दी गई शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम लगभग छह बजे अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे। इस बीच एमकेपी चौक (MKP Chowk) से आगे रेसकोर्स रोड (Racecourse Road) पर तीन स्कूटी सवार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई और धमकी देते हुए तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

(Journalist Hem Attacked) May be an image of ticket stub and textघटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोतवाली डालनवाला में अज्ञात तीन युवकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट पर हमले का पुलिस ने किया अनावरण, दो आरोपित हिरासत में

देहरादून। राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने देर शाम खुलासा कर दिया। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने इस प्रकरण में दो युवकों मोहम्मद कैफ और मोहम्मद ताबिश को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस के दावे के अनुसार छह फरवरी की शाम आरोपितों ने समीर निवासी मेहुवाला से इनामुल्ला बिल्डिंग के पास स्कूटी पर रेसकोर्स जाने के लिए लिफ्ट ली थी। आरोपितों का कहना है कि हॉर्न देने के बावजूद पत्रकार हेम भट्ट ने उन्हें साइड नहीं दी, जिसके बाद उन्होंने रेसकोर्स रोड पर अपना वाहन पीड़ित की गाड़ी के आगे खड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना में सामने आए तीसरे आरोपित समीर की तलाश की जा रही है। मामले में हिरासत में लिए गए आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है। वहीं पत्रकार हेम भट्ट का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें धमकी दी थी कि यदि उन्होंने आगे समाचार चलाए तो कहीं भी मिलने पर जान से मार देंगे। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की विवेचना जारी है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

इससे पहले कोतवाली डालनवाला के प्रभारी संतोष कुमार (Santosh Kumar) ने बताया था कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police–SSP) के निर्देशों पर तत्काल अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह (SSP Ajay Singh) ने बताया कि रेसकोर्स रोड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर शीघ्र विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

क्यों महत्वपूर्ण हैं ये घटनाएं

राजधानी में वरिष्ठ पत्रकार पर हमला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई जनता के विश्वास के लिए बेहद आवश्यक मानी जा रही है। यह घटना न केवल पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ी है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी यह सवाल खड़ा करती है कि सड़क पर चलना कितना सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें :  किच्छा में 15 वर्षीय बच्ची के लगभग दोगुनी उम्र के हरियाणवी युवक से बाल विवाह की कोशिश विफल

साथ ही इस घटना के साथ और यह बात भी उभर रही है राज्य में चरमपंथी सक्रिय हो रहे हैं जो हल्के भी विरोधी स्वरों को नहीं सुन पा रहे हैं। राज्य में विरोधी स्वरों के प्रति बढ़ रही ऐसी असहनशीलता और उग्रता चिंताजनक है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत व्यापक सत्यापन अभियान शुरू, संदिग्धों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Journalist Hem Attacked) :

Dehradun Journalist Assault Case, Dalanwala Road Rage Incident, Journalist Safety In India, Hem Bhatt Attacked, Journalist Hem Attacked, Dehradun Journalist Assault Case, Journalist Safety In India, Vikasnagar Murder Case Update, Uttarakhand Crime News, Police Investigation Dehradun, Law And Order Uttarakhand, Crime Against Journalists India, Women Safety And Justice, SSP Dehradun Action, #LawAndOrderIndia #JournalistSafety #CrimeInvestigation #PoliceActionUttarakhand #JusticeSystem

Leave a Reply