बिना तलाक दूसरी शादी कर रहा था पति, तभी धमक आई पहली पत्नी…. महिला संगठन के साथ जाकर रुकवायी शादी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 7 जुलाई 2025 (Women Stopped second Marriage of her Husband) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा क्षेत्र में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ दूसरी शादी कर रहे अपने पति की शादी स्थल पर पहुंच गई और विवाह को रुकवा दिया। महिला के साथ महिला संगठन से जुड़ी कार्यकर्ता भी थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और विवाह की प्रक्रिया रुकवा दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बिना तलाक लिए कर रहा था दूसरी शादी, पुलिस ने नहीं सुनी 

Women Stopped second Marriage of her Husband (BJP Mahila Morcha Accused of Sexually Abusing)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोगपुर, बिजनौर निवासी छिंदर कौर सोमवार को अपने तीन बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और बताया कि उसका पति उसे पीटकर बच्चों समेत घर से निकाल चुका है। पिछले कई माह से वह अपने मायके में रह रही थी। इस बीच उसे जानकारी मिली कि उसका पति पिछले पांच-छह माह से रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा क्षेत्र में रह रहा है और वहीं किसी रिश्तेदारी में दूसरी शादी कर रहा है। जब उसने पुलिस से शिकायत की तो उसे केवल आश्वासन मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला स्वयं सेवी संस्था की सहायता से रुकवाई शादी (Women Stopped second Marriage of her Husband)

इस पर छिंदर कौर ने एक महिला स्वयं सेवी संस्था की सहायता ली और सोमवार को एनजीओ से जुड़ी महिलाओं के साथ बिंदुखेड़ा पहुंच गई। यहां एक घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, टेंट लग चुका था और फेरे की रस्म की तैयारी हो रही थी। छिंदर कौर ने महिला संगठन की टीम के साथ पहुंचकर शादी को रुकवा दिया और जोरदार हंगामा किया।

हंगामे की सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाह को रुकवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Women Stopped second Marriage of her Husband, Bigamy Case Rudrapur, Second Marriage Without Divorce, Wife Stops Husband Marriage)

Leave a Reply