उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक स्थानांतरण: 25 आईएएस सहित 38 अधिकारियों के दायित्व बदले, अभिषेक रूहेला बने शिक्षा महानिदेशक….

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 10 मई 2025 (Major Administrative Transfer in Uttarakhand)। उत्तराखंड के मुख जनपद देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने शनिवार की रात एक बड़ा प्रशासनिक स्थानांतरण करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25, प्रांतीय सेवा के 12 तथा सचिवालय सेवा के एक अधिकारी के दायित्वों में परिवर्तन किया है। इस व्यापक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जबकि कुछ को वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।

मुख्य सचिव को बदली जिम्मेदारी, शिक्षा महानिदेशक बने अभिषेक रूहेला

IPS Transfers Navin Samacharपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वित्त, कार्मिक एवं सतर्कता, तथा कृषि उत्पादन आयुक्त के पद से मुक्त कर दिल्ली स्थित मुख्य स्थानिक आयुक्त, मुख्य निवेश आयुक्त व तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं अभिषेक रूहेला को शिक्षा महानिदेशक नियुक्त किया गया है, और झरना कमठान को इस पद से मुक्त कर अपर सचिव वित्त बनाया गया है।

प्रमुख व सचिव स्तर पर बड़े बदलाव

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को वित्त, कृषि उत्पादन आयुक्त तथा उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम के निदेशक एवं अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई को अवस्थापना विकास आयुक्त का दायित्व भी सौंपा गया है। मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगौली गृह विभाग के साथ अब कार्मिक एवं सतर्कता विभाग भी देखेंगे।

स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और आयुष विभाग में भी परिवर्तन

सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन से आयुष तथा आयुष शिक्षा का दायित्व हटाकर दीपेंद्र कुमार चौधरी को सौंपा गया है। सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार से सचिव राजस्व परिषद एवं आयुक्त का दायित्व हटाया गया है। सचिव वित्त डॉ. वी षणमुगम को निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से राज्य संपत्ति व निदेशक ऑडिट लेकर सचिव रणवीर सिंह चौहान को सौंपा गया है।

नये पदों पर नियुक्त अन्य अधिकारी

सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी को बाध्य प्रतीक्षा से हटाकर नियोजन विभाग सौंपा गया है। कौशल विकास के सचिव सी. रविशंकर को अब वन विभाग सौंपा गया है। डॉ. अहमद इकबाल को निबंधन आयुक्त कर के दायित्व से मुक्त किया गया है। सोनिका को आयुक्त कर, महानिरीक्षक निबंधक व मेलाधिकारी कुंभ बनाया गया है। रंजना राजगुरू को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद व संचालक चकबंदी का दायित्व सौंपा गया है।

जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों की भी जिम्मेदारियों में बदलाव

देव कृष्ण तिवारी को उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह से मेलाधिकारी कुंभ का प्रभार हटाया गया है। टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण बनाया गया है। अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार से समाज कल्याण व आयुक्त दिव्यांग जन का प्रभार हटाकर यह दायित्व रवनीत चीमा को सौंपा गया है। वहीं चीमा को पशुपालन व मत्स्य विभाग से मुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 302 का सत्यापन; हल्द्वानी में बर्खास्त शिक्षक के घर से पकड़े गए AK-47 में प्रयुक्त कारतूस सहित अवैध हथियार

अन्य प्रशासनिक नियुक्तियां (Major Administrative Transfer in Uttarakhand)

प्रकाश चंद को निदेशक समाज कल्याण के दायित्व से मुक्त किया गया है। नैनीताल की संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल को टिहरी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। मसूरी की संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है। चंद्र सिंह धर्मशक्तू को समाज कल्याण निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि विप्रा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सचिव की जिम्मेदारी एक महिला अधिकारी को दी गई है। यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल आगामी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और शासन के क्रियान्वयन में गति लाने के उद्देश्य से किया गया बताया गया है। (Major Administrative Transfer in Uttarakhand)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  

(Major Administrative Transfer in Uttarakhand, Uttarakhand IAS Transfer, Uttarakhand Administrative Reshuffle, Abhishek Rohela Education Director, Anand Bardhan Chief Commissioner, Uttarakhand Bureaucracy News, Uttarakhand Government Officers, Dehradun News, IAS Posting Uttarakhand, Uttarakhand Education Department, UK Transfer News, Abhishek Rohela IAS, Uttarakhand Latest News, Government Officers Posting, Uttarakhand Administration, Officer Transfer List Uttarakhand,)