नवीन समाचार, हल्द्वानी, 11 अगस्त 2024 (A moving Scooter caught Fire in Haldwani)। हलद्वानी में रामपुर रोड पर पर गन्ना सेंटर के पास एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। सौभाग्य से स्कूटी चालक ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि स्कूटी को पूरी तरह जलने से नहीं बचाया जा सका है।
चलती स्कूटी बनी आग का गोला
पुलिस एवं संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। चलते-चलते उसकी स्कूटी में आग लग गयी और उसे आग लगने का पता ही नहीं लगा। सड़क किनारे खड़े स्थानीय लोगों ने आग देखकर उसे जोरों से आवाज देकर इसकी जानकारी दी। इस पर उसने स्कूटी को तुरंत खड़ा करके भागकर अपनी जान बचाई।
बीच सड़क पर रोडवेज बस के पहिए हुए जाम (A moving Scooter caught Fire in Haldwani)
हल्द्वानी। नैनीताल-भीमताल मार्ग पर एक रोडवेज बस के दोनों पहिए अचानक जाम हो गए। सप्ताहांत के दौरान वाहनों की अधिक संख्या के कारण यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सीपीयू की टीम क्रेन के साथ मौके पर पहुंची और रोडवेज बस को हटाया। वाहन के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ही मौके पर मौजूद नहीं थे। इस पर एक सीपीयू कर्मी रोहित सिंह ने बस को चलाकर मौके से हटाया। बताया गया है कि बस में खराबी का कारण फैन बेल्ट का टूटना था। (A moving Scooter caught Fire in Haldwani)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Uttarakhand-Nainital-Haldwani News, A moving Scooter caught Fire in Haldwani, Moving scooter caught fire, Haldwani, Driver did not even know about it, Roadways Buses Tyres Jam,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












