सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा पर आरक्षण नियमावली का पालन न करने का आरोप, पालन की मांग को लेकर शिल्पकार सभा ने भेजा ज्ञापन
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 13 फरवरी 2026 (Nainital News 13 Feb 2026)। शिल्पकार सभा नैनीताल के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से सहायक प्राध्यापक के 58 पदों के लिए जारी विज्ञप्ति में आरक्षण नियमावली का पालन न किए जाने का आरोप लगाया और उप जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
सभा ने विज्ञप्ति संख्या 01/टीचिंग Rec/4039/कार्मिक /2026 दिनांक 10 फरवरी 2026 का हवाला देते हुए कहा कि कुल 58 पदों में से अनुसूचित जाति के लिए केवल एक पद आरक्षित किया गया है, जो प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। सभा के अनुसार सीधी भर्ती में अनुसूचित जाति के लिए 19 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 4 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। इस आधार पर 58 पदों में अधिक संख्या में आरक्षित पद होने चाहिए।
सभा का कहना है कि केवल एक पद आरक्षित करना संवैधानिक भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। ज्ञापन में विश्वविद्यालय प्रशासन से विज्ञप्ति की पुनः समीक्षा कर नियमानुसार आरक्षण रोस्टर लागू करते हुए संशोधित अथवा नई विज्ञप्ति जारी करने की मांग की गई है।
सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने कहा कि विभिन्न विभागों में आरक्षण नियमों का समुचित पालन न होने से हजारों पद बैकलॉग में लंबित हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से आरक्षित वर्गों के देय पदों को शामिल करते हुए संशोधित विज्ञप्ति जारी करने की मांग की।
शिष्टमंडल में अध्यक्ष रमेश चंद्रा, महामंत्री राजेश लाल, लेखापरीक्षक संजय कुमार, विधि सलाहकार मनोज कुमार, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार संजू, एनआर आर्य, पीआर आर्य, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, गंगा प्रसाद और अनिल कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आईजी कुमाऊँ का हल्द्वानी में आकस्मिक निरीक्षण, चेकिंग में मिली खामियों पर जताई नाराजगी
नैनीताल। कुमाऊँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के तहत चल रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में 12/13 फरवरी 2026 की देर रात्रि पुलिस महानिरीक्षक-कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों और चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं वाहनों की चेकिंग की, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन देखा तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। नाकों और बैरियरों पर आगन्तुकों तथा वाहनों की आवाजाही से संबंधित रजिस्टरों की जांच में कई प्रविष्टियां अधूरी पाई गईं। इस पर संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख तत्काल अध्यावधिक कर एक दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
वहीं कुछ चौकी क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिनकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई थी। इस पर नाराजगी जताते हुए सभी कैमरों को तत्काल ठीक कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। गश्ती कर्मचारियों के पास बीट बुक अथवा ई-बीट बुक और वायरलेस सेट उपलब्ध न होने पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की गई। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक गश्ती कर्मचारी के पास बीट बुक या ई-बीट बुक अनिवार्य रूप से हो और उसमें क्षेत्र में किए गए सत्यापन तथा संदिग्ध गतिविधियों का पूरा विवरण दर्ज किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नाके, बैरियर, सीसीटीवी निगरानी और बीट प्रणाली पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कड़ियां हैं और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कई ओवरलोड वाहनों को सीज भी किया गया। कुमाऊँ परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई।
नैनीताल के पुलिस अधीक्षक ने तल्लीताल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया
नैनीताल। नैनीताल के पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को तल्लीताल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने सलामी गार्द प्रस्तुत कर थाने के भवन, कर्मचारी बैरक और मालखाना आदि का निरीक्षण कराया। परिसर में साफ-सफाई और सलामी गार्द का टर्नआउट संतोषजनक पाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, परिसर और भोजनालय में स्वच्छता एवं हाइजीन बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने हेतु मेन्यू चार्ट तैयार करने को कहा। आपदा संबंधी उपकरणों की जांच कर उनके बेहतर रख-रखाव के निर्देश भी दिए।
थाने में तैनात पुलिस कर्मियों का शस्त्र अभ्यास कराया गया तथा आकस्मिक परिस्थितियों के लिए नियमित शस्त्राभ्यास जारी रखने के निर्देश दिए गए। अभिलेखों की समीक्षा कर सभी प्रविष्टियां अद्यतन रखने और ऑनलाइन पोर्टल तथा सीसीटीएनएस पर डेटा अद्यावधिक करने को कहा। महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण करते हुए प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
माल मुकदमाती और मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों की जांच कर न्यायालयी प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र निस्तारण करने को कहा। एनडीपीएस से संबंधित माल के प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान किया। सभी कर्मियों को स्वच्छ वर्दी पहनने, नियमित व्यायाम करने और क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने को कहा गया। नगर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने और जनोन्मुख पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल सहित थाना तल्लीताल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के लिए गंगाजल लेकर नैनीताल पहुंचे कांवड़िये, पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन
नैनीताल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकले रामगढ़ हरतोला निवासी कांवड़िये कृष्ण चंद्र जोशी, दीपक पांडे, राहुल जोशी, गिरीश भट्ट और खष्टी बल्लभ पांडे पूरे उत्साह के साथ नैनीताल पहुंच गए।
जैसे ही कांवड़ियों का नैनीताल की सीमा में प्रवेश हुआ, उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नैनीताल के जिला शासकीय अधिवक्ता-फौजदारी सुशील कुमार शर्मा, दीपा शर्मा, बजरंग दल नैनीताल के जिला सह मंत्री विवेक वर्मा, संयोजक मनोज कुमार, कुनाल बेदी और राष्ट्रीय हनुमान दल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित जोशी सहित अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत के उपरांत कांवड़िये भवाली की ओर प्रस्थान कर गए। वे भवाली स्थित नान्तिन महाराज श्याम खेत आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन अपने गांव रामगढ़ हरतोला के लिए प्रस्थान करेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 13 Feb 2026) :
Nainital News 13 Feb 2026, Uttarakhand Reservation Roster University Recruitment, Kumaon Police Night Checking Inspection News, Nainital Police Station Annual Inspection, IG Kumaon Surprise Check Haldwani, Mahashivratri Kanwar Yatra Nainital Update, Higher Education Reservation Policy India, Police Zero Tolerance Campaign Uttarakhand, Law And Order Review Kumaon Range, University Faculty Recruitment Reservation Issue, Nainital Religious Event Kanwar News, #ReservationPolicyIndia #HigherEducationGovernance #PoliceInspection #LawAndOrderUttarakhand #ZeroTolerancePolicing #UniversityRecruitment #PublicAdministration #KanwarYatra2026 #ReligiousTourism #UttarakhandNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।